{"_id":"583e64d74f1c1b0f1ede6764","slug":"patanjali-park-lay-foundation-by-baba-ramdev-and-cm-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बोले बाबा रामदेव, अच्छे संस्कार वाले हैं सीएम अखिलेश यादव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में बोले बाबा रामदेव, अच्छे संस्कार वाले हैं सीएम अखिलेश यादव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 30 Nov 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम अखिलेश यादव अच्छे संस्कार वाले हैं। ये बात बाबा रामदेव ने लखनऊ के लोकभवन में पतंजलि फूड पार्क के शिलान्यास के दौरान कही। बाबा ने बताया कि नोएडा में 1600 करोड़ की लागत से पतंजलि फूड पार्क बनेगा और 8000 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। इस दौरान मुख्य सचिव राहुल भटनागर भी मौजूद रहे। बाबा रामदेव ने कहा कि मुख्य सचिव बोलते कम और काम ज्यादा करते हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पर विकास का इतिहास है और यूपी पूरे देश में खास जगह रखता है। कार्यक्रम में आचार्य बाल कृष्ण भी मौजूद भी रहे। इस दौरान सीएम अखिलेश यादव ने फूड पार्क के लिए बाबा रामदेव को बधाई दी।
अखिलेश यादव ने कहा, मुझे खुशी तब होती है जो इस देश में 40-50 साल से कंपनियां काम कर रही थीं उन्हें कहना पड़ा कि हमारा पतंजलि से कोई कॉम्पिटीशन नहीं। इस प्रोडक्ट का अहसास उन लोगों को भी है जो करोड़ों रुपए अपनी ब्रांडिंग में खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
आज के समय के हिसाब से आप जिन चीजों को लेकर आए जिस वक्त आप योग लेकर आए थे उस वक्त देश को योग की जरूरत थी। लोग योग भूल गए थे।
देश में सबसे ज्यादा योग को लोकप्रियता दिलाने में बाबा रामदेव का हाथ है। बाबा ने हम सब भारतवासियों को जगाने का काम किया। सीएम ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब सभी लोग अपने हाथों के नाखून घिसते दिखाई देते थे।
सच तो ये है कि आपने लोगों के बीच में योग लाने का काम किया है। योग आ जाएगा तो हम अनुशासन में रहेंगे। दिल्ली में बड़े-बड़े मॉल में ऑर्गेनिक सामान मिल रहा है। दुनिया में ऑर्गेनिक और नेचुरल चीजें सबसे महंगी बिकती हैं। बाबा ने हमें उससे जोड़ा है।