फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   patanjali murraba sold with false packaging date

पतंजलि ब्रांड के आंवला मुरब्बे में निकली बड़ी गड़बड़ी, सील

Wed, 09 Mar 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Mar 2016 09:15 AM IST
सार

  • बाबा रामदेव की कंपनी का आंवला मुरब्बा सील
  • पैकेजिंग एक्ट का हुआ उल्लंघन
  • पैकिंग पर निर्माण तिथि 20 अक्तूबर 2016

विज्ञापन
patanjali murraba sold with false packaging date
आंवला मुरब्‍बा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा रामदेव के पतंजलि ब्रांड के आंवला मुरब्बे कीपैकेजिंग में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। पैकेजिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर आयुर्वेद निदेशालय ने गोमतीनगर विस्तार की एक दुकान से मुरब्बा के एक किलोग्राम पैक नमूना जांच को भेजा है। 

विज्ञापन


बीते शुक्रवार को एफएसडीए की टीम नेहरू नगरकल्याणपुर रिंग रोड पर बूनस रिटेल लिमिटेड कंपनी के काउंटर पर पहुंची। 

यहां पतंजलि ब्रांड आंवला मुरब्बा की पैकिंग पर निर्माण तिथि 20 अक्तूबर 2016 के साथ एक्सपायरी डेट 19 अक्तूबर 2017 दर्ज पाई गई। 

टीम ने इसकी जानकारी आयुर्वेद निदेशालय को दी थी। औषधि निरीक्षक डॉ. शिव कुमार वर्मा ने पंडितजी पतंजलि पूजन भंडार ग्वारी चौराहा गोमतीननगर विस्तार में पड़ताल की। जांच में शिकायत सही पाई गई।

विज्ञापन

पैकेजिंग एक्ट का हुआ उल्लंघन, प्रयोगशाला भेजा

patanjali murraba sold with false packaging date
आवंला मुरब्‍बा - फोटो : अमर उजाला

दर्ज गलत तारीख सीधे तौर पर पैकेजिंग एक्ट का उल्लंघन है। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आंवला मुरब्बे की गुणवत्ता जांच के लिए जनविश्लेषण प्रयोगशाला भेजा गया।

मुख्यालय के औषधि निरीक्षक डॉ. शिव कुमार वर्मा ने बताया कि किसी भी निर्मित आयुर्वेदिक औषधि में बैच नंबर एवं उत्पादन व एक्सपायरी तिथि को सही अंकित न करना अथवा गलत व भ्रामक जानकारी देना ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के नियमों का सीधे तौर पर उल्लंघन है। 

मामला उत्तराखंड स्थित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार से जुड़ा होने के कारण नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के साथ ही उत्तराखंड के लाइसेंसिंग अधिकारी व निदेशक आयुर्वेद सेवा को नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए पूरे प्रकरण की जानकारी के साथ पत्र भी भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed