फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   passengers getting sweaty even in ac coaches

एसी कोच में भी पसीने से तरबतर हो रहे यात्री, एसी कूलिंग ठप होने की हफ्तेभर में 45 शिकायतें

Tue, 13 Jul 2021 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
passengers getting sweaty even in ac coaches
ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाले यात्री भी पसीने से तरबतर हो रहे हैं। उमस भरी गर्मी के बीच ट्रेनों की कूलिंग ठप होने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। एक हफ्ते में एसी कूलिंग ठप होने की 45 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। अब रेलवे प्रशासन दावा कर रहा है कि एसी के मेंटेनेंस के साथ ही तापमान को भी कम रखा जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन की एसी बोगी का महंगा टिकट लेकर सफर कर रहे यात्रियों को भी गर्मी, उमस से परेशान होना पड़ रहा है। पुष्पक एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-3 से लखनऊ पहुंचे राजीव पाठक ने शिकायत दर्ज कराई है कि बोगी में एसी कूलिंग नहीं होने से सफर में वह पसीने से तरबतर रहे। पूरे रूट पर कहीं भी शिकायत की सुनवाई नहीं हुई। ऐसे ही गत दिवस एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री मो. इसलाम ने बताया कि एसी कोच के पंखे भी नहीं चल रहे थे। जैसे-तैसे सफर पूरा हुआ। वहीं सोमवार को लखनऊ मेल से लखनऊ जंक्शन पहुंचे यात्री ने बातचीत में बताया कि एसी बोगियों का तापमान अधिक होने की वजह से पूरी रात गर्मी में बितानी पड़ी। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। अटेंडेंट से तापमान कम करने को कहा, लेकिन सुनवाई ही नहीं हुई। अब रेलवे अधिकारी एसी में हेपा फिल्टर लगाने और उनकी मेंटेनेंस करवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed