फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passengers can travel to delhi with ac special buses

त्योहार के बाद वापसी के लिए हर घंटे पर मिलेगी एसी स्पेशल बस

Sun, 22 Oct 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Oct 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Passengers can travel to delhi with ac special buses
उत्तर प्रदेश परिवहन

त्योहार पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रविवार को स्पेशल ट्रेन और एसी बसें चलाई जाएंगी। एसी स्पेशल बसें चारबाग अड्डे से हर एक घंटे पर चलेंगी।

विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार शाम को दिल्ली जाने वाली एसी बसें फुल होने के कारण 10 एसी स्पेशल बसों का सुबह 8 बजे से संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


ये बसें हर एक घंटे पर चारबाग से दिल्ली रवाना होंगी। यात्रियों को टिकट बस अड्डे के काउंटर से या फिर कंडक्टर से लेनी होगी। इन एसी बसों में वॉल्वो, स्कैनिया, शताब्दी, जनरथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 25 साधारण सेवा की बसें चारबाग एवं कैसरबाग अड्डे से चलाई जाएंगी, जिनका संचालन भी सुबह से शुरू हो जाएगा।

दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन

रेलवे एक ट्रिप के लिए ट्रेन नंबर 04207 वाराणसी से नई दिल्ली 22 नवंबर को चलाएगा। यह ट्रेन रविवार रात 22:10 बजे वाराणसी से चलेगी और सोमवार दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

सुल्तानपुर में यह ट्रेन सोमवार रात 12:30 बजे और लखनऊ तड़के 03:10 बजे आएगी। इस ट्रेन का ठहराव सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद स्टेशनों पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed