फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passenger misses flight due to traffic jam

Lucknow News: जाम में फंसने से यात्री की छूटी फ्लाइट

Wed, 19 Nov 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Passenger misses flight due to traffic jam
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। एयरपोर्ट तिराहे पर लगने वाले जाम से यात्रियों की फ्लाइटें छूट रही हैं। मंगलवार को जाम में फंसने से एक बुजुर्ग की फ्लाइट छूट गई। उन्हें एक अंत्येष्टि संस्कार में मुंबई जाना था। वह गुहार लगाते रहे, लेकिन एयरलाइंस ने बोर्डिंग से मना कर दिया। शाम को फिर वीआईपी मूवमेंट की वजह से दोनों ओर डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ऐसा शाम को दो बार हुआ। एयरपोर्ट पुलिस चौकी के सिपाहियों ने जद्दोजहद कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

यात्री के भतीजे हर्षित के अनुसार, उनके चाचा को आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट क्यूपी 1526 से मुंबई जाना था। वेब चेक इन का प्रयास किया तो सर्वर डाउन था। जब उनके चाचा एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां भीषण जाम लगा हुआ था। नतीजतन टर्मिनल में भीतर पहुंचने तक 12:50 बज गया और उनकी फ्लाइट छूट गई। एयरलाइंस कर्मचारियों के अनुसार, यह अकेला मामला नहीं है। रोजाना दो से तीन यात्री जाम में फंसकर लेट हो जा रहे हैं। इस समस्या को मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाला हवाई अड्डा पर्यावरण समिति की बैठक में भी उठाया जा चुका है। पूर्व मंडलायुक्त रोशन जैकब ने समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया और एनएचएआई को भी निर्देश दिया था कि सड़क की डिजाइन में जरूरी बदलाव करे, ताकि जाम न लगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed