{"_id":"6381e15bfd3d9c6b336a2946","slug":"pasmanda-samaj-should-not-vote-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: उपचुनाव में पसमांदा मुस्लिम समाज को भाजपा को वोट नहीं करना चाहिए, प्रवक्ता आरिश राइनी ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: उपचुनाव में पसमांदा मुस्लिम समाज को भाजपा को वोट नहीं करना चाहिए, प्रवक्ता आरिश राइनी ने दिया बयान
Sat, 26 Nov 2022 10:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:40 PM IST
सार
पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रवक्ता मोहम्मद आरिश राईनी ने कहा कि भाजपा सत्ता में है पहले वो बताए कि वो पसमांदा मुस्लिम समाज के लिए क्या करना चाहते हैं, कैबिनेट में कानून लाए तब हम उन्हें समर्थन देने पर विचार करेंगे। उपचुनाव में पसमांदा समाज भाजपा को वोट नहीं करेगा।
विज्ञापन
पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद आरिश राइनी (दायें)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद आरिश राइनी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज को उप चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देना चाहिए। पहले भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पसमांदा समाज के लिए क्या करेगी यह न केवल बताए बल्कि कैबिनेट में निर्णय करे। उसके बाद समाज को भाजपा को वोट देने पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने बीते आठ वर्षों में सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया है इसलिए उनसे उम्मीद करना बेमानी है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर भाजपा के लोग पसमांदा मुसलमानों के लिए कुछ करना चाहते हैं तो पहले वो कदम बढ़ाएं तो पसमांदा समाज भी इस पर विचार करेगा। हमने जिन दलों के लिए काम किया उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया अगर भाजपा हमारे लिए सोचेगी हम उनके लिए सोचेंगे। पहले वो ये बताएं कि पसमांदा समाज को देना क्या चाहते हैं?
विज्ञापन