{"_id":"68055a69c583c82ac00f2520","slug":"pasmanda-community-should-get-share-in-central-waqf-council-and-waqf-boards-lucknow-news-c-13-lko1070-1165646-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केंद्रीय वक्फ परिषद और वक्फ बोर्डो में पसमांदा समाज को मिले हिस्सेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केंद्रीय वक्फ परिषद और वक्फ बोर्डो में पसमांदा समाज को मिले हिस्सेदारी
विज्ञापन
लखनऊ। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज हनीफ ने केंद्रीय वक्फ परिषद और राज्य वक्फ बोर्ड में पसमांदा समाज के ओबीसी की हिस्सेदारी के साथ ही एससी और एसटी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। उन्होंने वक्फ संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा कि इससे एक वर्ग का वर्चस्व समाप्त होगा।
प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए परवेज हनीफ ने कहा कि वक्फ संशोधन के विरोध में कुछ धार्मिक, राजनीतिक और वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वाले वर्ग कब्रिस्तान, ईदगाह, इमामबाड़ा, मस्जिद और मदरसों को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने पसमांदा समाज से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में वक्फ संशोधन कानून सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। किसी के बहकावे में न आएं और तथ्यहीन बयानबाजी से बचें।
संगठन के सीईओ मोहम्मद यूनुस ने वक्फ संपत्तियों से गरीब विधवाओं, वृद्धों के लिए आश्रय गृह, अनाथ बच्चों और गरीब पसमांदा मुस्लिमों के लिए निशुल्क उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए परियोजनाओं पर काम करने की अपेक्षा जताई। प्रधान महासचिव मारूफ अंसारी ने वक्फ संशोधन कानून के तहत वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण और पारदर्शी प्रबंधन को लाभकारी बताया। राष्ट्रीय सचिव हाफिज शाहीन अंसारी, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. फैयाज अहमद फैजी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हाजी ताहिर, मध्य उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अफजल अंसारी, प्रदेश सचिव सगीर बज्मी, लखनऊ जिलाध्यक्ष फैज अहमद भी वार्ता की।