फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pashu Jan Aushadhi Kendras will open in every block in UP generic medicines will be available

UP News: यूपी में अब पशुओं का इलाज होगा सस्ता, हर ब्लॉक में खुलेंगे पशु जन औषधि केंद्र...मिलेंगी जेनेरिक दवाएं

Mon, 22 Dec 2025 08:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Dec 2025 08:58 AM IST
सार

यूपी में अब पशुओं का इलाज सस्ता होगा। हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र खुलेंगे। यहां जेनेरिक दवाएं मिलेंगी। इससे पशुपालकों को राहत मिलेगी। केंद्र खोलने के लिए हर जिले में नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Pashu Jan Aushadhi Kendras will open in every block in UP generic medicines will be available
बीमार गायों का इलाज करते पशु चिकित्सक। (सांकेतिक)

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इंसानों की ही तरह अब पशुओं को भी जेनेरिक दवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र खोलने की कवायद शुरू हो गई है। इससे पशुओं का इलाज सस्ता होगा। इन केंद्रों को खोलने के लिए हर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को मिलने वाली जेनेरिक दवाओं की तरह ही अब पशुपालकों को भी सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। ब्लॉकों में खुलने वाले पशु जन औषधि केंद्रों पर एंटीबायोटिक्स, टीके, डी वॉर्मिंग दवाएं, विटामिन और अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध होंगी। पूरे प्रदेश में ऐसे 826 जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी है। 

विज्ञापन

इन केंद्रों को खोलने के लिए हर जिले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) कार्यालय में एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। वह केंद्र खोलने के लिए आने वाले आवेदकों की मदद करेंगे। जरूरी दस्तावेजों की जांच के साथ ही आवेदकों की शंकाओं का समाधान भी करेंगे। जिला स्तर से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोर्टल के जरिये उसे प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा। यहां से अंतिम मुहर लगने के बाद पशु जन औषधि केंद्रों का संचालन शुरू हो जाएगा।

आवेदन के लिए पोर्टल शुरू

राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. विवेकानंद बताते हैं कि पोर्टल शुरू हो गया है। पशु जन औषधि केंद्रों का संचालन सहकारी समिति और पीएम कृषक समृद्धि केंद्र के सदस्य ही कर सकेंगे। आवेदन के लिए फार्मासिस्ट पंजीकरण प्रमाणपत्र और ड्रग लाइसेंस लेना होगा। कई जिलों में आवेदन मिले हैं उन पर सीवीओ कार्यालय से सत्यापन किया जा रहा है। प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी ब्लॉकों में ये केंद्र खोल दिए जाएं। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

सस्ता होगा पशुओं का इलाज : डॉ. पंकज

पशु चिकित्सक डॉ. पंकज गुप्ता बताते हैं कि पशुओं की दवाएं बाजार में काफी महंगी हैं। कई बार नकली दवाएं भी मिल जाती हैं। पशुपालक समय से पशुओं का इलाज नहीं करा पाते हैं। जेनेरिक दवाएं काफी सस्ती हैं। ऐसे में हर पशु का इलाज आसान हो जाएगा। पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

फैक्ट फाइल

  • प्रदेश में पशु चिकित्सालय : 2202
  • पशु औषधालय : 267
  • पशुधन सेवा केंद्र : 2575
  • पशुओं की संख्या : करीब 6.78 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed