फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pashu chikitsa Mahavidyalaya will be estabished in Gorakhpur.

UP News: गोरखपुर को पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की सौगात, जल्द शुरू होगा निर्माण

Wed, 18 Oct 2023 04:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Oct 2023 04:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय गोरखपुर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का अवलोकन किया और निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Pashu chikitsa Mahavidyalaya will be estabished in Gorakhpur.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में प्रस्तावित पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को महाविद्यालय स्थापना के संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में स्थापित होने जा रहा यह महाविद्यालय, पं.दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा से सम्बद्ध होगा जो कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पशुपालकों के लिए सर्वथा उपयोगी होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। प्राचीन काल में शालिहोत्र रचित  'शालिहोत्र संहिता' में उल्लिखित 12000 से अधिक श्लोक पशु चिकित्सा में हमारा बेहतर मागर्दशन करते हैं। आधुनिक युग में इस क्षेत्र में बहुत प्रगति हुई है। बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र में शोध-अध्ययन-अध्यापन से जुड़ने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में दरक जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस ने सपा में लगाई सेंध, कई बड़े नेता आज थाम लेंगे हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजभर बोले - धैर्य रखिए... जल्दी ही शपथ हो जाएगी..., मंत्री बनाए जाने के सवाल पर दिया जवाब


महाविद्यालय के स्वरूप पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन चरणों में विकसित होने वाले इस महाविद्यालय के लिए 80 एकड़ भूमि चिन्हित की जा चुकी है। विशाल परिसर में हॉस्पिटल ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, छात्रावास जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ पशु चिकित्सा विज्ञान से जुड़ी विभिन्न विधाओं के शोध अध्ययन केंद्रों की स्थापना की जानी चाहिए। बड़े पशुओं के लिए भूतल और छोटे के लिए सुविधानुसार प्रथम तल पर चिकित्सा व्यवस्था होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पोल्ट्री साइंस, डेयरी सेक्टर के अलावा पशु नस्ल सुधार के लिए शोध आदि के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। महाविद्यालय परिसर को 'नेट जीरो एनर्जी' के कंसेप्ट पर बनाने के लिए बल दिया। साथ ही, स्थापत्य में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए हरित परिसर के विकास पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप प्रारंभिक चरण में यहां स्नातक स्तर पर 100 छात्रों के प्रवेश की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि महाविद्यालय की स्थापना, वहां उपलब्ध होने वाली सेवाओं-सुविधाओं के संबंध में पं.दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा के विशेषज्ञों से समन्वय स्थापित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed