फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Paschimanchal rejected the corporation report on which XEN was suspended

UP: कॉरपोरेशन की जिस रिपोर्ट पर एक्सईएन निलंबित उसे पश्चिमांचल ने किया खारिज, इन पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Wed, 05 Jul 2023 08:11 AM IST
शाहरुख खान चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Jul 2023 08:11 AM IST
सार

कॉरपोरेशन की जिस रिपोर्ट पर एक्सईएन को निलंबित किया गया था, उसे पश्चिमांचल ने खारिज कर दिया है। एक्सईएन को निलंबित करने के बाद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पश्चिमांचल की जांच रिपोर्ट के बाद कॉरपोरेशन में हलचल मच गई है। गलत जांच रिपोर्ट देने वाली टीम पर कार्रवाई की तलवार लटकी है।

विज्ञापन
Paschimanchal rejected the corporation report on which XEN was suspended
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन की जिस गोपनीय जांच रिपोर्ट पर एक्सईएन को निलंबित कर एफआईआर दर्ज करा दी गई, उसे पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने खारिज कर दिया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कॉरपोरेशन में हलचल मची है। अब गलत जांच रिपोर्ट देने वाली टीम पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने खुद दोनों जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन


ऊर्जा विभाग में संशोधित वितरण क्षेत्र योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्य चल रहे हैं। क्वालिटी सेल की मांग पर गाजियाबाद में पावर कॉरपोरेशन की दो सदस्यीय टीम निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 900 ड्रम सामग्री मौके पर उपलब्ध नहीं मिली। जो सामग्री मिली वह तय मानकों के अनुरूप पैक और सील नहीं थी। 
विज्ञापन


आपूर्तिकर्ता द्वारा घटिया गुणवत्ता की सामग्री आपूर्ति की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने विद्युत वितरण खंड प्रथम मेरठ के अधिशासी अभियंता रामबाबू को निलंबित कर दिया और उन्हें शक्ति भवन लखनऊ से संबद्ध कर दिया। इस मामले में अधिशासी अभियंता और सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने पूरे मामले में 15 अप्रैल को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक चैत्रा वी को जानकारी दी। इस पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक ने पूरे मामले की दोबारा जांच के लिए मुख्य अभियंता के नेतृत्व में हाईपावर कमेटी गठित कर दी। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मौके पर 900 ड्रम केबिल मौजूद है। 

सभी सामग्री सील्ड व पैक मिली है। इस कमेटी पावर कॉरपोरेशन की जांच रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। 26 जून को जारी हुई मुख्य अभियंता की रिपोर्ट अब पावर कॉरपोरेशन में पहुंची तो यहां हलचल मच गई है। गोपनीय जांच करने वाली टीम के सदस्यों पर गलत रिपोर्ट देने के मामले में कार्रवाई होनी तय है।

 

क्या कहते हैं जिम्मेदार
मामले को देखवाया जा रहा है। दोनों जांच रिपोर्ट तलब की गई है। उसकी गहनता से पड़ताल की जाएगी। जो भी रिपोर्ट गलत होगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- एम देवराज, अध्यक्ष पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed