{"_id":"a6f35c9359084a1b0265a51fa37ce7c0","slug":"party-fired-sitting-mp-sarika-baghel","type":"story","status":"publish","title_hn":"किया मुलायम पर 'गंदा' कमेंट, कट गया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किया मुलायम पर 'गंदा' कमेंट, कट गया टिकट
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Mar 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक कमेंट करना सांसद और उसके पति को भारी पड़ गया।
विज्ञापन
पार्टी ने आपत्तिजनक कमेंट के लिए पत्नी सांसद की तो टिकट काटी ही। पति को भी पार्टी से बाहर कर दिया है।
इस काम के लिए सपा नेता देवेंद्र सिंह बघेल और उनकी पत्नी हाथरस की सांसद सारिका बघेल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
आगरा में एक घटना के दौरान मौके पर पहुंचे देवेंद्र सिंह बघेल ने एसपी यातायात से बातचीत में मुलायम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कथित तौर पर उन्होंने मुलायम को बुड्ढा कह दिया था।
सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को बघेल दंपती को पार्टी से निष्कासित किए जाने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि सारिका बघेल का आगरा से सपा टिकट भी काट दिया गया है। उनकी जगह सपा के वरिष्ठ नेता महाराज सिंह धनगर को टिकट दिया गया है।