फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Participants from 70 districts ran for AIDS awareness.

Lucknow News: एड्स जागरूकता के लिए दौड़े 70 जिलों के प्रतिभागी

Thu, 08 Oct 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Participants from 70 districts ran for AIDS awareness.
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) और उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (यूपीएसएसीएस) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘रेड रन उत्तर प्रदेश-2026’ का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 70 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना रहा।
विज्ञापन

10 किमी महिला वर्ग में वाराणसी की सोनी देवी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और अर्चना यादव तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में देवरिया के अभिषेक वर्मा प्रथम, मऊ के विद्यासागर द्वितीय और वाराणसी के आयुष पाल सिंह तृतीय रहे। पांच किमी महिला वर्ग में बीबीएयू की संजना देवी, बिनता देवी और भूमिका बंजारा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को 12 हजार, 10 हजार और आठ हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। सांत्वना पुरस्कार के तौर पर पांच हजार रुपये दिए गए। इस दौरान पौधरोपण और जुम्बा भी हुआ।
विज्ञापन

बीबीएयू के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने फ्लैग ऑफ कर दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज की आधारशिला है। यूपीएसएसीएस की प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं आईएएस अधिकारी अमृता सोनी के निर्देशन में हुए आयोजन में संयुक्त निदेशक डॉ. संजय सोलंकी और दिनेश प्रताप सिंह समेत एथलीट अंजली चौरसिया, पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रवीण सिंह और छह बार के नेशनल चैंपियन भुवन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed