फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Partial delimitation of village, area and district panchayats from December 1

ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों का आंशिक परिसीमन 1 दिसंबर से

Fri, 27 Nov 2020 10:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Nov 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Partial delimitation of village, area and district panchayats from December 1
पंचायत चुनाव का बिगुल - फोटो : फाइल फोटो
यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में जुटी राज्य सरकार ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के आंशिक परिसीमन की प्रक्रिया एक दिसंबर से प्रारंभ करेगी। दिसंबर माह के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। आंशिक परिसीमन ऐसे 49 जिलों में होगा जिनमें नगर पंचायत, पालिका परिषद या नगर निगम का विस्तार हुआ है। एक जनवरी 2016 के बाद से इन जिलों के नगरीय निकायों में अनेक गांव शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


हर जनगणना के बाद प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन होता है। वर्ष 2011 की जनगणना के बाद 2015 में पंचायत चुनाव हुए थे। तब बड़े स्तर पर परिसीमन हुआ था। तत्कालीन सरकार गोंडा, संभल, मुरादाबाद व गौतम बुद्ध नगर में परिसीमन नहीं करा पाई थी। इन चारों जिलों में 9 नवंबर से परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। इन जिलों में 7 से 13 दिसंबर के बीच ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन कर निदेशालय स्तर से अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। एक दिसंबर से उन 49 जिलों में आंशिक परिसीमन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी जिनके कुछ गांव किसी नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद या नगर निगम में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन जिलों में ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) में आंशिक परिवर्तन किया जाना है। यह प्रक्रिया दिसंबर के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। हालांकि 27 अक्तूबर के निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायतों का आंशिक परिसीमन का पूरा कर लिया है। अब अगले चरण में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 2015 के शासनादेश के अनुसार अक्षरश: त्रिस्तरीय वार्डों का पुनर्गठन (परिसीमन) किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ व जिला पंचायत में कर सकेंगे हैं आपत्ति

त्रिस्तरीय पंचायतों के आंशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के संबंध में ग्राम व क्षेत्र पंचायत से संबंधित आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में प्राप्त की जाएंगी। जिला पंचायत के वार्डों पर आपत्तियां जिला पंचायत कार्यालय में ली जाएंगी। इनका निराकरण डीएम की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी करेगी। इसमें सीडीओ, डीपीआरओ व जिला पंचायत के एएमए शामिल रहेंगे।

29 दिसंबर से होगा निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम प्रकाशन:
ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन 29 दिसंबर से 2 जनवरी 2021 के बीच कर दिया जाएगा। इससे पहले 1 से 7 दिसंबर तक ग्राम पंचायतवार जनसंख्या की अवधारणा सुनिश्चित की जाएगी। 8 से 17 दिसंबर तक त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों की प्रस्तावित सूची तैयार की जाएगी। 18 से 22 दिसंबर तक इन पर आपत्ति ली जाएंगी और 23 से 28 दिसंबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed