फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   parking area will be developed in 13 markets of lucknow

कपूरथला समेत 13 बाजारों में बनेंगी पार्किंग, एलडीए ने दी मंजूरी

Fri, 07 Sep 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Sep 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
parking area will be developed in 13 markets of lucknow
- फोटो : डेमो
कपूरथला व पत्रकारपुरम जैसे अवैध रूप से विकसित हुए बाजारों में एलडीए भूमिगत पार्किंग बनवाएगा। कपूरथला में जमीन चिन्हित होने के बाद पार्किंग निर्माण के लिए सहमति बन गई है। वहीं नादान महल रोड पर जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण की शहर के 13 बाजारों में भूमिगत पार्किंग बनाने की योजना है। 
विज्ञापन


 कपूरथला में लंबे समय से पार्किंग की समस्या बनी हुई है। यहां आवासीय भूखंडों पर बने शोरूम और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में या तो पूरी तरह पार्किंग नहीं बनाई गई। जहां पार्किंग है, वहां उसका इस्तेमाल दूसरे काम में हो रहा है। इससे पूरा ट्रैफिक फंसता है और लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन


मार्केट के पास मौजूद एक कम्युनिटी पार्क को भूमिगत पार्किंग बनाने के लिए चुना गया है। एलडीए के अधिशाषी अभियंता आनंद मिश्रा ने बताया कि इस पार्किंग में 600 वाहन खड़े हो सकेंगे। इस पर करीब 35 करोड़ रु पये का खर्च आएगा। शासन से बजट मांगा गया है। वहीं एलडीए नई पार्किंगों में स्पेस वहां मौजूद दुकानदारों को बेचने की तैयारी में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नादान महल रोड : 14.50 करोड़ का बजट मंजूर

parking area will be developed in 13 markets of lucknow
एलडीए अधिकारी के मुताबिक, नादान महल रोड पर नवभारत पार्क में भूमिगत पार्किंग बनाई जानी है। इसके निर्माण के लिए शासन ने 14.50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। काम जल्द शुरू होगा। इस  पार्किंग की क्षमता 200 कारों और 50 मोटर बाइक की होगी। 18 महीने में यह पार्किंग उपयोग के लिए तैयार होगी।

इन इलाकों में बनाई जाएगी पार्किंग
पत्रकारपुरम, सीएसए पार्क इंदिरानगर, निशातगंज, कै सरबाग, नक्खास, आलमबाग बस अड्डा, चौक, नादान महल रोड, ठाकुरगंज, क पूरथला, नाका हिंडोला, रकाबगंज, लाटूश रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed