फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parents making rounds of offices to seek action.

Lucknow News: कार्रवाई के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे अभिभावक

Sun, 03 May 2026 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Parents making rounds of offices to seek action.
लखनऊ। राजधानी में अभिभावक अपनी शिकायतों पर कार्रवाई की उम्मीद में जिलाधिकारी कार्यालय और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के लगातार चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों की ओर से सुनवाई के नाम पर हर दिन नई तारीख दी जा रही है, जबकि कार्रवाई कब और कैसे होगी, इसको लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन


अभिभावकों ने ब्राइट वे इंटर कॉलेज, सीएमएस, जयपुरिया और लोरेटो सहित शहर के नामी विद्यालयों के खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन विशेष दुकानों से ही यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने का दबाव बना रहा है। साथ ही, निर्धारित मानकों से अधिक फीस बढ़ाने के भी आरोप लगाए गए हैं। अब तक संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार, जिला शुल्क नियामक समिति के माध्यम से अभिभावकों की समस्याएं सुनी जा रही है। अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर जल्द बैठक कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। उधर, अभिभावकों का कहना है कि ईमेल के माध्यम से अब तक 25 से अधिक शिकायतें भेजी गईं, लेकिन जवाब में अभी किसी तरह की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed