{"_id":"5b03d09b4f1c1be5408b702f","slug":"parents-complained-against-husbands-of-teachers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साहब! इन शिक्षिकाओं के पति रोजाना स्कूल में आकर बैठ जाते हैं और हमारी बच्चियों को घूरते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! इन शिक्षिकाओं के पति रोजाना स्कूल में आकर बैठ जाते हैं और हमारी बच्चियों को घूरते हैं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 22 May 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मुजफ्फरनगर घुसवल स्थित बालिका विद्यालय में कुछ शिक्षिकाओं के पति रोजाना आकर बैठ जाते हैं और छात्राओं को घूरते हैं।
यह शिकायत यहां पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों ने जिलाधिकारी से की है। वहीं बीएसए ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
डीएम से की गई शिकायत में कहा गया है कि दो शिक्षिकाओं के साथ उनके पति रोजाना स्कूल आते हैं। स्कूल समय में ये दोनों बरामदे में कुर्सी लगाकर बैठ जाते हैं और मोबाइल पर वीडियो देखते रहते हैं।
इस दौरान वे बरामदे में घूमते भी हैं। यहां पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने शिकायत की है कि वे उन्हें गलत ढंग से देखते हैं। इससे छात्राएं असहज महसूस करती हैं।

Trending Videos
इन शिक्षिकाओं का तबादला करने की मांग
डेमो
शिकायतकर्ताओं ने इन शिक्षिकाओं का तबादला करने की मांग की है। इतना ही नहीं शिकायत करने वाले अभिभावकों ने इनकी तस्वीरें भी उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने सीएम पोर्टल, मुख्य विकास अधिकारी व बीएसए को भी यह शिकायती पत्र भेजा है।
इस पर बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी का कहना है कि इस समय विद्यालय बंद हैं, विद्यालय खुलने पर इसकी जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस पर बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी का कहना है कि इस समय विद्यालय बंद हैं, विद्यालय खुलने पर इसकी जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।