फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Paramhans started fast for not registering case against Haji Mehboob

मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब पर केस दर्ज नहीं किया तो परमहंस ने शुरू किया अनशन

Sun, 06 Oct 2019 09:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Oct 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Paramhans started fast for not registering case against Haji Mehboob
परमहंस दास

राममंदिर निर्माण के लिए आमरण अनशन कर चुके तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने एक बार फिर अन्न-जल का त्याग कर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसबार वे एक चैनल के स्टिंग की वायरल वीडियो के आधार पर  अयोध्या विवाद के मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब के विरूद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए दी अपनी तहरीर पर तीन दिन से केस दर्ज होने से खफा हैं। 
विज्ञापन


वायरल वीडियों में हाजी महबूब के द्वारा 6 दिसंबर 1992 की घटना में कारसेवकों पर बम फेंकने की बात स्वीकार की जा रही है, इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट से मंदिर के पक्ष में फैसला आने पर न मानने आदि राष्ट्रविरोधी बयान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बयान के आधार पर महंत परमहंस ने अयोध्या कोतवाली में तहरीर देकर हाजी महबूब पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर रामजन्मभूमि थाने को सौंप दी थी।


अब परमहंस का आरोप है कि पुलिस तीन दिन बीतने के बाद भी हाजी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। इसके विरोध में रविवार से परमहंस ने अन्न जल का त्याग करते हुए अपने आश्रम पर आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है। चेतावनी दिया कि जब तक मुकदमा दर्जनहीं होता है वह अन्न जल नहीं ग्रहण करेंगें।

मौके पर सीओ अयोध्या अमर सिंह व थानाध्यक्ष आरजेबी ने समझाने की कोशिश की, मगर परमहंस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही अनशन छोड़ने पर अड़े रहे। सीओ ने बताया कि परमहंस की तरफ से मिली तहरीर की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed