{"_id":"5bd6f3c4bdec2269bf7d7563","slug":"paramhans-das-on-adjournment-of-hearing-over-ram-temple-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में कानून बनाकर करें राम मंदिर निर्माण, नहीं तो आत्मदाह को होंगे मजबूर: परमहंस दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में कानून बनाकर करें राम मंदिर निर्माण, नहीं तो आत्मदाह को होंगे मजबूर: परमहंस दास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Updated Mon, 29 Oct 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
महंत परमहंस दास (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मामले की सुनवाई जनवरी तक के लिए स्थगित किए जाने से निराश तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने सरकार से एक महीने में कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण करने की अपील की है और चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर ऐसा न हुआ तो हम आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
परमहंस दास ने सोमवार को ये बातें कही। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सुलह समझौते से मामले को सुलझाने का संकेत दिया है। सरकार पूर्ण बहुमत में है। कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण करना चाहिए। अयोध्या के 99 फीसदी मुसलमान राम जन्मभूमि पर मंदिर चाहते हैं। उन्होंने सरकार पर जबरदस्ती आमरण अनशन तुड़वाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
महंत परमहंस ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, मैं जब एक अक्टूबर से राम मंदिर के लिए आमरण अनशन कर रहा था तब मुझे जबरदस्ती तपस्वी छावनी के सामने से हटा दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी मुलाकात करवाने का भी वादा किया था पर वह इस बात को भूल गए। अब सरकार को चाहिए कि जिस तरह एससी-एसटी एक्ट पर अध्यादेश लाया गया वैसा ही अयोध्या मामले पर भी किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि छह दिसंबर को ढांचा गिराया गया था। मैं छह दिसंबर से आमरण अनशन पर बैठूंगा और अगर मुझ पर किसी भी तरह का दबाव डाला गया या अभद्रता की गई तो मैं आत्मदाह करने के लिए मजबूर होऊंगा और समझ जाऊंगा कि अब हिंदू समाज को न्याय नहीं मिलने वाला।