फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   paramedical admission at kgmu will commence up to 18th august

Lucknow News: केजीएमयू में पैरामेडिकल दाखिले शुरू

Mon, 11 Aug 2025 05:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
paramedical admission at kgmu will commence up to 18th august
किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में पैरामेडिकल संकाय में दाखिले की शुरुआत सोमवार से हो गई। दाखिले दो चरण में किए जाएंगे। पहला चरण 14 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण 16 से 18 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

पैरामेडिकल संकाय के अध्यक्ष प्रो. अनिल निश्चल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दाखिले की प्रक्रिया कलाम सेंटर के कमरा नंबर 614 में संपन्न होगी। केजीएमयू में पैरामेडिकल संकाय के सभी पाठ्यक्रमों की फीस 43,500 रुपये है। अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी के पास जमा की गई 24 हजार रुपये की धनराशि घटाकर बची हुई राशि का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। यह ड्राफ्ट केजीएमयू इंस्टीट्य़ूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के नाम से लखनऊ में देय होना चाहिए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी में जमा की गई फीस की रसीद भी लाना अनिवार्य है। फीस रसीद के साथ ही 10 रुपये के स्टांप पेपर पर दो शपथ पत्र देने होंगे। इसका ब्योरा वेबसाइट और आदेश पर माैजूद क्यूआर कोड को स्कैन करके मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed