{"_id":"5e2ec99e8ebc3eeb7a42bc17","slug":"paper-will-be-available-on-same-counter-in-lokbandhu-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकबंधु में इलाज के लिए नहीं भटकेंगी महिलाएं, एक ही काउंटर पर ओपीडी से लेकर जांच तक का बनेगा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकबंधु में इलाज के लिए नहीं भटकेंगी महिलाएं, एक ही काउंटर पर ओपीडी से लेकर जांच तक का बनेगा पर्चा
Mon, 27 Jan 2020 04:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Jan 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोकबंधु अस्पताल में महिलाओं को इलाज के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल प्रशासन ने महिलाओं को एक ही काउंटर पर इलाज की सभी सुविधाएं देने का इंतजाम कर दिया है।
विज्ञापन
ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद खून की जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण भी एक ही जगह पर होगा। अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि ओपीडी में महिलाएं डॉक्टर को दिखाने के बाद खून की जांच के लिए दूसरे काउंटर में कतार में लगती थीं।
विज्ञापन
इससे गर्भवती महिलाओं को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए ओपीडी में ही खून का सैंपल ले लिया जाएगा। गर्भवती एवं बच्चों का टीकाकरण भी महिला ओपीडी में होगा। ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर भी बनाया गया है।
विज्ञापन