फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Paper Leak Case: Action will be taken against printing press owner and transport company who fled abroad

Paper Leak UP : विदेश भागे प्रिंटिंग प्रेस मालिक और ट्रांसपोर्ट कंपनी पर भी होगी कार्रवाई, एसटीएफ तैयारी में

Sat, 16 Mar 2024 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अशोक मिश्रा, लखनऊ
अशोक मिश्रा, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 05:31 AM IST
सार

एसटीएफ जल्द ही दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो 17 और 18 फरवरी को आयोजित सिपाही भर्ती का पेपर लीक होने की जानकारी मिलने के तुंरत बाद प्रिंटिंग प्रेस के मालिक विदेश भाग गए थे।

विज्ञापन
Paper Leak Case: Action will be taken against printing press owner and transport company who fled abroad
पेपर लीक मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिपाही भर्ती का पेपर लीक करने के मामले में एसटीएफ की जांच के दायरे में प्रश्न पत्र की प्रिंटिंग करने वाली प्रेस और ट्रांसपोर्ट कंपनी भी आ गयी है। एसटीएफ जल्द ही दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो 17 और 18 फरवरी को आयोजित सिपाही भर्ती का पेपर लीक होने की जानकारी मिलने के तुंरत बाद प्रिंटिंग प्रेस के मालिक विदेश भाग गए थे।

विज्ञापन


सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले की बीते 17 दिनों से जांच कर रही एसटीएफ उन सभी लोगों को तलाश रही है, जिन्हें पेपर बेचा गया था। पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रयागराज निवासी राजीव नयन के बारे में पता चला है कि वह कई कोचिंग संचालकों के संपर्क में था, जो प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक कराने के बदले उसे लाखों रुपये देते थे। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर इस मामले में भर्ती बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है। प्रिंटिंग प्रेस का चयन करने वाले बोर्ड के अधिकारियों ने प्रश्न प्रश्नों की सुरक्षा का कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं किया था, जिसकी वजह से ट्रांसपोर्ट कंपनी के वेयरहाउस से आरोपियों ने आसानी से पेपर निकाला और उसकी फोटो खींचकर वापस रख दिया। लापरवाही का आलम यह रहा कि जिस बॉक्स से पेपर निकाले गए थे, उन्हें जब परीक्षा से पहले खोला गया तो सारी सील को ठीक से चेक भी नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed