फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pankaj Hits Back at Akhilesh said Noida Airport Is Slap in Face to Those Who Engage in Corrupt Politics

UP Politics: अखिलेश पर पंकज चौधरी का पलटवार, बोले-भ्रष्ट राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा है नोएडा एयरपोर्ट

Sun, 29 Mar 2026 09:05 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 29 Mar 2026 09:05 AM IST
सार

UP Politics: अखिलेश यादव के बयान पर पंकज चौधरी ने पलटवार किया। कहा कि भ्रष्ट राजनीति करने वालों के मुंह पर नोएडा एयरपोर्ट एक तमाचा है। सत्ताइस में सपा साफ होगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Pankaj Hits Back at Akhilesh said Noida Airport Is Slap in Face to Those Who Engage in Corrupt Politics
यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री को मेहमान बताने संबंधी बयान पर यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन उस डरपोक और भ्रष्ट राजनीति करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है, जिन्होंने नोएडा को सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का जरिया बनाया था। 

विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि पीएम को मेहमान बताने वालों को अच्छी तरह से यह समझ लेना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का हर घर अब पीएम मोदी का अपना घर बन चुका है। प्रदेश की जनता ने मेहमान तो अब उन लोगों को बना दिया है, जो पांच साल में एक बार चुनाव देखकर एसी कमरों से बाहर निकलते हैं और हार दिखने पर संस्कारों का रोना रोते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो कुर्सी जाने के डर से कभी नोएडा की दहलीज लांघने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उसी नोएडा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ताइस में सपा साफ...

अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि आपकी संकुचित सोच विकास की इस ऊंची उड़ान को कभी समझ ही नहीं पाएगी। रही बात विदाई की तो 2027 में प्रदेश की जनता आपकी राजनीति पर परमानेंट फुल स्टॉप लगाकर आपको ससम्मान घर बैठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यानि, सत्ताइस में सपा साफ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed