Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pankaj Choudhary to be new UP BJP president official announcement to be made at mega event in Lucknow

UP Politics: पंकज बने यूपी बीजेपी के नए चौधरी, राजधानी में आयोजित 'मेगा इवेंट' में हुई आधिकारिक घोषणा

Sun, 14 Dec 2025 02:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Dec 2025 02:52 PM IST
सार

पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे। आज दोपहर राजधानी लखनऊ में 'मेगा इवेंट' में नाम की आधिकारिक घोषणा होगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद होंगे।

विज्ञापन
Pankaj Choudhary to be new UP BJP president official announcement to be made at mega event in Lucknow
पंकज होंगे बीजेपी के नए चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश भाजपा को रविवार को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया। कई महीनों की मशक्कत और मंथन के बाद आखिरकार पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार की दोपहर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई। इसके लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राजधानी लखनऊ पहुंचे। उन्होंने मंच से नाम की घोषणा की। 

विज्ञापन


पहले से तय कार्यक्रम के आधार पर 13 दिसंबर यानी शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लगी गई। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन कर दिया है। इनके प्रस्तावक सीएम योगी आदित्यनाथ समेत छह बड़े नेता हैं। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां आयोजित होगा 'मेगा इवेंट'

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में पंकज ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया है। इसलिए, उनका प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना पहले से तय था। उनके अध्यक्ष चुने जाने की अधिकारिक एलान रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में डॉ, राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित 'मेगा इवेंट' में किया गया। 

विज्ञापन

समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

भारी गहमागहमी के बीच चौधरी के नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा व असीम अरुण और केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार चौधरी शनिवार को दोपहर 2 बजे भाजपा मुख्यायलय पहुंचे। चौधरी के लखनऊ पहुंचते ही एयरपोर्ट पर और पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं खासतौर से महाराजगंज से आए समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन

पीडीए समीकरण में सेंध लगाने की कोशिश

कई महीनों के मंथन के बाद भाजपा ने पूर्वांचल के कद्दावर नेता और महराजगंज से सात बार के सांसद व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी पर दांव लगाया है। इसके पीछे कई सियासी मायने हैं। पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पिछड़ों को साधने के साथ ही विपक्ष के पीडीए समीकरण में सेंध लगाने की कोशिश की है। यही नहीं, भाजपा ने पंकज चौधरी के सहारे अपने परंपरागत कुर्मी वोट को भी साधने का प्रयास किया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को यह भी संदेश दिया है कि भाजपा अपने मूल काडर के कीमत को भूलती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed