{"_id":"a9a9ee4da72ad444f13ca6f686255af9","slug":"pankaj-bhadouria-husband-beats-up-children-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मास्टर शेफ के पति बच्चों के साथ की ‘हैवानियत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर शेफ के पति बच्चों के साथ की ‘हैवानियत’
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के पति चारू समर्थ पर मंगलवार शाम हजरतगंज स्थित कुकरी इंस्टीट्यूट कुलिनरी के बाहर दो नेपाली बच्चों ने खुद को पीटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बच्चों ने चारू समर्थ पर बेरहमी से पीटने, बंधक बनाने और धमकाने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर हजरतगंज कोतवाली के दरोगा केएन तिवारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था।
विज्ञापन
चारू समर्थ पेपरमिल कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने नेपाल के 14 वर्षीय कुंदन (सभी नाम काल्पनिक) को घरेलू कामकाज के लिए घर पर रखा है।
मंगलवार को नेपाल के बहादुर (17) और कृष्णा (15) के साथ कुंदन का छोटा भाई चेतन (13) भी नेपाल से यहां आ गया। शाम को दोनों चेतन को लेकर हजरतगंज स्थित कुकरी इंस्टीट्यूट पहुंचे।
विज्ञापन
जबरन कराना चाहते थे काम
यहां चारू ने चेतन पर कुकरी इंस्टीट्यूट में काम करने का दबाव डाला। बहादुर और कृष्णा ने विरोध किया। दोनों यहां इंजीनियरिंग कॉलेज के पास भवानी बाजार में काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि वह चेतन को अपने साथ काम कराने के लिए साथ लाए हैं। बहादुर का कहना है कि इससे नाराज होकर चारू ने उसे व उसके छोटे भाई कृष्णा से मारपीट शुरू कर दी।
बहादुर का आरोप है कि वह और उसका भाई बाहर भागे तो चारू ने बीच सड़क पर भी पीटा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले में पूछताछ की।
उन्होंने कहा कि वह चेतन को अपने साथ काम कराने के लिए साथ लाए हैं। बहादुर का कहना है कि इससे नाराज होकर चारू ने उसे व उसके छोटे भाई कृष्णा से मारपीट शुरू कर दी।
बहादुर का आरोप है कि वह और उसका भाई बाहर भागे तो चारू ने बीच सड़क पर भी पीटा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले में पूछताछ की।