फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Panchayats will get more than 50 thousand crores from 15th Finance Commission

पंचायतों को 15 वें वित्त आयोग से मिलेगा 50 हजार करोड़ से ज्यादा, 2438 करोड़ आवंटित

Wed, 01 Jul 2020 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Jul 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Panchayats will get more than 50 thousand crores from 15th Finance Commission
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
प्रदेश की ग्रामीण पंचायतों को अगले पांच वर्ष में 15वें वित आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत करीब 50 हजार करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। केंद्र ने वित्त वर्ष 2020-21 में केंद्रीय वित्त आयोग की संस्तुतियों पर प्रदेश को 9752 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। 
विज्ञापन


इसमें पहली किस्त के रूप में 2438 करोड़ रुपये प्रदेश को आवंटित कर दिया है। प्रदेश सरकार ने यह रकम ग्रामीण निकायों में शामिल ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायतों में वितरण का फार्मूला भी तय कर दिया है। क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायतों को 15वें वित्त आयोग की संस्तुति पर पहली बार राशि प्राप्त हो रही है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 15वें वित्त आयोग से मिलने वाली रकम जिलों के बीच वितरित करने के लिए 90 प्रतिशत जनसंख्या व 10 प्रतिशत क्षेत्रफल को आधार मानने का फैसला किया है। इसी तरह जिले स्तर पर उपलब्ध राशि का बंटवारा जिला पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों व ग्राम पंचायत में 15:15: 70 के अनुपात में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी जिले में उपलब्ध राशि का 70 प्रतिशत हिस्सा ग्राम पंचायतों को व 15-15 प्रतिशत क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायतों को दिया जाएगा। जिला स्तर पर क्षेत्र पंचायतों के लिए उपलब्ध रकम का जिले की क्षेत्र पंचायतों में वितरण 90 प्रतिशत जनसंख्या व 10 प्रतिशत अनुसूचित जाति व जनजाति की जनसंख्या को भार देते हुए किया जाएगा। 

इसी तरह जिले स्तर पर ग्राम पंचायतों के लिए उपलब्ध रकम ग्राम पंचायतों में वितरित करने के लिए 90 प्रतिशत जनसंख्या व 10 प्रतिशत एससी-एसटी की जनसंख्या को भार देते हुए किया जाएगा। शासन के पंचायतीराज विभाग ने केंद्र से प्राप्त हुए 2438 करोड़ रुपये का प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों के बीच वितरण कर दिया है। 

प्रदेश की ग्राम पंचायतों को इसमें से 1706.60 करोड़ तथा क्षेत्र व जिला पंचायतों को 365.70-365.70 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। तय फार्मूले पर प्रदेश की 75 जिला पंचायतों, 821 क्षेत्र पंचायतों व 58174 ग्राम पंचायतों में धनराशि का वितरण कर सूची निदेशक पंचायतीराज को उपलब्ध करा दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed