फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   panchayati raj minister kailash yadav passes away

यूपी के पंचायत राजमंत्री कैलाश यादव का निधन

Tue, 09 Feb 2016 03:39 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
panchayati raj minister kailash yadav passes away

यूपी के पंचायती राजमंत्री कैलाश यादव का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। ये कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पंचायती राजमंत्री कैलाश यादव के निधन की सूचना मिलते ही यूपी विधानसभा की कार्यवाही 11 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


पंचायती राजमंत्री के आकस्मिक निधन पर अखिलेश यादव और सभी वरिष्ठ मंत्रियों ने शोक जताया है।

प्रदेश के पंचायती राजमंत्री कैलाश यादव की तबीयत इसी रविवार को अचानक बिगड़ गई थी। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद ब्रेन हैमरेज की शिकायत पर एयर एंबुलेंस से उन्हें गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन

मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

panchayati raj minister kailash yadav passes away

पंचायती राजमंत्री कैलाश यादव रविवार की सुबह जैतपुरा गांव स्थित अपने आवास के पास टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक दर्द होने से उनका शरीर कांपने लगा और वह दरवाजे के सामने खड़ी कार पर गिर गए।

पंचायती राज मंत्री की तबीयत बिगड़ने की जानकारी होते ही पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह और धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्रा, जिलाधिकारी डॉ. अशोक चंद्र और पुलिस अधीक्षक रामकिशोर भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

प्राथमिक उपचार के बाद काबीना मंत्री कैलाश यादव को जिला अस्पताल से 108 एंबुलेंस से बाबतपुर हवाई अड्डे तक ले जाया गया। जहां से उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed