फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Panchayat in Tikuniya today: One year completed on October 3, on the case of Thar carting on farmers

Lucknow : तिकुनिया में पंचायत आज, किसानों पर गाड़ी चढ़ाने की घटना को हुआ एक साल, पुलिस-प्रशासन सतर्क

Mon, 03 Oct 2022 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 03 Oct 2022 12:22 AM IST
सार

तिकुनिया में सोमवार को पंचायत का आयोजन हो रहा है जिसमें काफी भीड़ जुटने की बात कही जा रही है। हालांकि भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि वे इस पंचायत में भाग लेंगे लेकिन उन्होंने यह नहीं कहा है कि वहां भारी भीड़ जुटाओ।

विज्ञापन
Panchayat in Tikuniya today: One year completed on October 3, on the case of Thar carting on farmers
राकेश टिकैत

विस्तार

तिकुनिया में धरनारत किसानों की थार गाड़ी के कुचलने से हुई मौत के प्रकरण को आज एक साल पूरा हो रहा है। इस पर तिकुनिया में आयोजित पंचायत में जहां भाकियू नेता राकेश टिकैत भाग लेंगे तो वहीं जिलों-जिलों में किसान इस बाबत पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराएंगे। इस पंचायत और विरोध पर सरकारी तंत्र की पैनी निगाह लगी है।

विज्ञापन


तिकुनिया में सोमवार को पंचायत का आयोजन हो रहा है जिसमें काफी भीड़ जुटने की बात कही जा रही है। हालांकि भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि वे इस पंचायत में भाग लेंगे लेकिन उन्होंने यह नहीं कहा है कि वहां भारी भीड़ जुटाओ। घटना को एक साल पूरे हो गए हैं। दिवंगतों को श्रद्घांजलि देने के लिए वहां लोग पहुंचेंगे। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा ने इसकी पूरी तैयारियां की हैं। गांव गांव किसानों ने इसके लिए संपर्क किया है। उधर अहम यह है कि जिलों और तहसील पर भी किसान काली पट्टी बांधकर केंदीय गृह राज्यमंत्री और उनके बेटे का पुतला  फूंकेंगे।
विज्ञापन


पैनी निगाह
इस दिन पर सरकार की पैनी निगाह है। तिकुनिया में गुरुद्घारा में श्रद्घांजलि सभा रखी गई है। वहां व्यवस्था बनाने केअलावा विभिन्न जिलों में भी इसके लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है। खास तौर पर लखीमपुर खीरी व आसपास के जिलों में निर्देश दिए गए हैं कि व्यवस्था ठीक रखी जाए। खास तौर से यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed