फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Panchayat elections: 20 districts, including Lucknow, will vote today, strong security arrangements

पंचायत चुनाव : लखनऊ समेत 20 जिलों में आज पड़ेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Mon, 19 Apr 2021 01:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Apr 2021 01:05 AM IST
सार

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को लखनऊ समेत 20 जिलों में वोटिंग होगी। इसके लिए 20,929 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 57 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल लगाया गया है।

विज्ञापन
Panchayat elections: 20 districts, including Lucknow, will vote today, strong security arrangements
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज लखनऊ समेत 20 जिलों में वोटिंग होगी। इसके लिए 20,929 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 57 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल लगाया गया है।

विज्ञापन


इन जिलों में होगी वोटिंग : लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़,  लखीमपुर खीरी, महराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़।
विज्ञापन


20 जिलों के 20929 मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस चरण में प्रदेश के 20 जिलों में मतदान होगा जिसके लिए 20929 मतदान केंद्रों पर 52595 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा कड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव कराने के लिए 57 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल लगाया गया है। इसके अलावा 694 निरीक्षक, 8428 उप निरीक्षक, 16214 मुख्य आरक्षी और 59005 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। होमगार्ड के 66444 जवान, पीआरडी के 2605 जवान और 9712 रिक्रूट आरक्षियों की ड्यूटी भी चुनाव वाले जिलों में लगाई गई है। 

बड़ी संख्या में अवैध असलहे, शराब बरामद

प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछले महीने की 7 तारीख से चलाए जा रहे अभियान में बड़ी संख्या में अवैध असलहे, शराब बरामद किए गए हैं। इस दौरान 2524 अवैध अस्त्र, 111 अवैध फैक्ट्री मेड असलहे, 4592 तमंचे, 8008 कारतूस और 2833 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। इस अवधि में  शस्त्र की 165 अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है। यहां से 269 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 

इसी तरह अवैध शराब के कारोबार करने वालों के खिलाफ भी जमकर कार्रवाई हुई। अभियान के दौरान 833232 लीटर अवैध शराब की बरामदगी विभिन्न जिलों की पुलिस टीम द्वारा की गई है। इस कारोबार में शामिल 1993 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में अवैध शराब की भट्टियां भी पकड़ी गई हैं। कुल 2826 अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट करते हुए 3043 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  

उन्होंने बताया कि शांति पूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रदेश भर में 2906 बैरियर बनाए गए हैं। चुनाव से पहले 713770 लोगों के लाइसेंसी असलहे थानों या शस्त्र की दुकानों पर जमा कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ जिले में वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed