फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   painting competition

बच्चों ने उतारे चित्रों में विचार

Sun, 06 Oct 2013 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 06 Oct 2013 10:56 AM IST
विज्ञापन
painting competition

मलिन बस्ती के रहने वाले बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती। इसकी बानगी शनिवार को झूलेलाल वाटिका में देखने को मिली।

विज्ञापन


यहां कुतुबपुर, मनकामेश्वर, जोशी टोला समेत आसपास की तमाम मलिन बस्तियों से बच्चों ने अपने विचारों और कल्पनाओं को चित्रों के जरिए कागज पर उतारा।

‘पर्यावरण संरक्षण’ विषय पर आयोजित इस चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन कला रूपण संस्था की ओर से किया गया। इसमें करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों ने वाहनों से लेकर कल-कारखानों तक से होने वाले प्रदूषण और उससे निपटने के लिए पौधरोपण का खाका खींचा। संस्था के अध्यक्ष विष्णु पांडेय ने बताया कि मलिन बस्ती में रहने वाले बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके कम मिलते हैं।

इस मुख्य कारण संसाधनों की कमी है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनके लिए चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।

इसमें छह से 12 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर साक्षी सिंह, दूसरे पर शीतल और तीसरे पायदान पर ईशू कश्यप रहे।

जबकि वरिष्ठ आयु वर्ग में प्रथम मालती शर्मा, द्वितीय सोनाली और तृतीय शशि कश्यप रहीं। विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed