फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pahalgam incident: Agencies are also collecting details of Pakistani citizens who came on long term visa, more

पहलगाम हादसा: लॉन्ग टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों का ब्योरा ले रहीं एजेंसियां, शादी के बाद के केस ज्यादा

Wed, 30 Apr 2025 06:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 30 Apr 2025 06:10 AM IST
सार

Pahalgam incident:केंद्र सरकार के निर्देश के बाद प्रदेश में अब लॉन्ग टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस तलाश कर रही है। ऐसे केस में विवाहित महिलाओं की संख्या ज्यादा है। 

विज्ञापन
Pahalgam incident: Agencies are also collecting details of Pakistani citizens who came on long term visa, more
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर शाॅर्ट टर्म वीजा लेकर आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के बाद अब खुफिया एजेंसियां लॉन्ग टर्म वीजा वालों का ब्योरा जुटा रही हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं, जो शादी के बाद भारत आई हैं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा इस बाबत स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद उन्हें वापस भेजने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। वहीं दूसरी ओर अवैध रूप से आए पाकिस्तानी नागरिकों की सही संख्या एजेंसियों के पास नहीं है। इस बाबत गोपनीय तरीके से ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि लॉन्ग टर्म वीजा पर सबसे अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के बुलंदशहर में होने की सूचना है। इसके अलावा वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, भदोही, मेरठ आदि जिलों में भी पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिनके बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। ये सभी कई सालों से यूपी में निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद प्रदेश सरकार ने करीब 50 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया है। वहीं तमाम लोग खुद वापस चले गए हैं। फिलहाल शाॅर्ट टर्म के बाद अन्य 15 तरह के वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को चिह्नित किया जा रहा है। इनमें लॉन्ग टर्म वीजा वालों की संख्या सर्वाधिक है।
 

PM on Pahalgam: प्रधानमंत्री की सेना को खुली छूट, कहा- जवाब कब व कैसे देना है, यह तय करने के लिए आप स्वतंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed