फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pahalgam attack: CM Yogi called the father of deceased Shubham Dwivedi of Kanpur, the body will reach home ton

Pahalgam Attack: सीएम योगी ने कानपुर के मृतक शुभम द्विवेदी के पिता को किया फोन, आज रात घर पहुंचेगा शव

Wed, 23 Apr 2025 09:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Apr 2025 09:11 PM IST
सार

Pahalgam attack: मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मृतक शुभम द्विवेदी के पिता को सीएम योगी ने फोन करके दुख प्रकट किया है। 

विज्ञापन
Pahalgam attack: CM Yogi called the father of deceased Shubham Dwivedi of Kanpur, the body will reach home ton
शुभम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत कानपुर के शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी का निधन अत्यंत दुखद है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने शुभम के पिता संजय द्विवेदी से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार की ओर से परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

 

Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री आवास पर सीसीएस की बैठक जारी, आतंकवादी हमले पर जानकारी देगी सरकार

विज्ञापन

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शुभम द्विवेदी के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके कानपुर लाया जाए। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शुभम के परिवार की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि पहलगाम हिंसा में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए शुभम द्विवेदी के घर शोक का माहौल है। उनकी दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। मंगलवार को पहलगाम में आतंकियों ने शुभम को उनकी पत्नी के सामने ही गोली मार दी थी। शुभम के पिता संजय द्विवेदी सीमेंट के कारोबारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed