फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pahalgam accident: Akhilesh said- BJP has shown insensitivity by publishing advertisement of the accident, pa

पहलगाम हमला: अखिलेश बोले- हादसे का विज्ञापन छापकर भाजपा ने दिखाई संवेदनशून्यता, अवसर खोजती है पार्टी

Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
सार

Pahalgam accident: पहलगाम में हुए हादसे पर संवेदना जताते हुए सपा प्रमुख ने भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी ऐसे मौकों पर भी अवसर खोजती है।

विज्ञापन
Pahalgam accident: Akhilesh said- BJP has shown insensitivity by publishing advertisement of the accident, pa
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कश्मीर नरसंहार पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा ने हादसे पर विज्ञापन छापकर साबित कर दिया है कि उनकी संवेदना शून्य है। आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा आपदा में सत्ता और सियासत के लिए अवसर ढूंढती है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में भाजपा सरकार ने सब कुछ अपने मन मुताबिक किया है तो वो इतने अधिक लोगों की असामयिक मौत के लिए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती। केंद्र सरकार पर नाकामी का ठीकरा फोड़ते हुए अखिलेश ने कहा कि पहले से पता नहीं कर पाई कि देश के दुश्मन इतनी वीभत्स घटना को अंजाम देने वाले हैं। सरकार ने पिछले हमलों से सबक लिया होता तो पहले से ही सचेत-सजग रहती और ऐसे हमलों को रोका जा सकता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि अगर भाजपाई और उनके संगी-साथी देश भर के पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर के भ्रमण पर जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं तो उनकी सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध पहले से क्यों नहीं किये गए? जहां हमला हुआ, वो स्थान कोई निर्जन स्थान नहीं था बल्कि एक चर्चित पर्यटन स्थल था। ये भाजपा सरकार की रणनीतिक चूक है। सपा प्रमुख ने कहा कि अगर भाजपा सरकार बहाना करती है कि हमारे पास सुरक्षा बलों की कमी है, तो इसके लिए भी रकार ही जिम्मेदार है। आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों की संख्या घटकर, दोयम दर्जे के सुरक्षा उपकरणों, अस्त्र-शस्त्र व युद्ध वाहनों को खरीदकर तथा अग्निवीर जैसी योजनाएं लाकर भाजपा देश की सुरक्षा समझौता कर रही है।
 

Pahalgam Attack: भारत ने लिए पांच बड़े फैसले, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द; अटारी बॉर्डर भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed