फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Paddy procurement yet to begin; silence at the procurement center

Lucknow News: धान खरीद की शुरुआत नहीं, क्रय केंद्र पर सन्नाटा

Mon, 02 Nov 2026 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement yet to begin; silence at the procurement center
समेसी क्रय केंद्र पर सन्नाटा।
नगराम। सरकारी धान खरीद के पहले दिन ही क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। पीसीएफ की ओर से सहकारी समितियों के सचिवों को केंद्र प्रभारी बनाया गया है, लेकिन उनके हड़ताल पर जाने से एक नवंबर से शुरू होने वाली खरीद ठप है। किसान अपनी उपज बेचने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां न तो प्रभारी मिल रहे हैं और न ही चौकीदार। ऐसे में किसानों को बिना जानकारी मिले ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए नगराम क्षेत्र में पीसीएफ के माध्यम से गढ़ा, इस्माइलनगर, नगराम दक्षिण, समेसी, कांटा सलेमपुर और देवती स्थित सहकारी समितियों में धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। शासन ने धान का समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से एक नवंबर से खरीद शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन केंद्र प्रभारियों की हड़ताल के चलते अब तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

घोड़सारा निवासी किसान रामकुमार ने बताया कि उनकी धान की फसल तैयार है और मड़ाई भी हो चुकी है। उनके नजदीक इस्माइलनगर और समेसी क्रय केंद्र हैं। रविवार को दोनों केंद्रों पर पहुंचने के बावजूद उन्हें खरीद शुरू होने की तारीख की जानकारी देने वाला कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगराम दक्षिण क्रय केंद्र के प्रभारी सचिव फूलचंद वर्मा और समेसी केंद्र के प्रभारी सचिव शिवराज सिंह यादव ने बताया कि समितियों के कर्मचारी 22 अक्तूबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल कब समाप्त होगी, इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसके चलते धान खरीद शुरू होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

वहीं, क्षेत्रीय खाद्य एवं विपणन अधिकारी विपुल सिन्हा ने बताया कि सहकारी समितियों के अलावा खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समितियों और एफसीआई के माध्यम से भी धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर भी किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed