फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Padavghar protest in colony, candle march taken out

Lucknow News: कॉलोनी में पड़ावघर का विरोध, निकाला कैंडल मार्च

Fri, 26 Sep 2025 05:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:07 AM IST
सार

लखनऊ की बालाजी कॉलोनी में कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन के विरोध में निवासियों ने कैंडल मार्च निकाला। लोगों का कहना है कि इससे संक्रमण फैलने का खतरा है और यह निर्माण अवैध है।

विज्ञापन
Padavghar protest in colony, candle march taken out
प्रदर्शन करते आईआईएम रोड स्थित बालाजी कॉलोनी के लोग।

विस्तार

लखनऊ। आईआईएम रोड स्थित बालाजी कॉलोनी के लोगों ने कॉलोनी के अंदर कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार शाम कैंडल मार्च निकाला। एक महीने पहले भी कॉलोनीवासियों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बाद भी कूड़ा पड़ना बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन

वीरेंद्र पांडेय ने कहा, किसी भी कीमत पर कॉलोनी के अंदर कूड़ाघर और चार्जिंग स्टेशन बनने नहीं देंगे। अंशू अवस्थी ने कहा कि रामकी कंपनी और नगर निगम का कॉलोनी के अंदर कूड़ाघर बनाना अवैध है, जिसे बंद किया जाए। कूड़ा होने से कॉलोनी में संक्रमण फैलेगा।
विज्ञापन


वीरेंद्र ने कहा कि सीलिंग की जमीन पर कूड़ा पड़ावघर बनाया जा रहा है और यह राज्य सरकार की है। नगर निगम का इस पर अधिकार नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में तनवीर आलम, पारुल मोहन त्रिपाठी, अनूप तिवारी, नरेंद्र सिंह, आलोक मिश्रा, अमित सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह मास्टर, भोलू सिंह, रंजीत मिश्रा, अवनीश अवस्थी, आलोक अवस्थी, नैयर उमर, प्रीति तिवारी, अर्चना अवस्थी, सीमा वर्मा, अरविंद रस्तोगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed