फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   package of 43 lakh to triple IT student

ट्रिपल आईटी के छात्र को 43 लाख का पैकेज, 70 फीसदी छात्रों को दो से ज्यादा कंपनियों के ऑफर

Sun, 22 Dec 2019 12:04 PM IST
शाहरुख खान माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Dec 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
package of 43 lakh to triple IT student
सांकेतिक तस्वीर
सुस्त अर्थव्यवस्था के दौर में भी राजधानी के भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) के छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में कंपनियों ने लाखों का पैकेज ऑफर किया है। इतना ही नहीं यहां के एक विद्यार्थी को माइक्रोसॉफ्ट में 43 लाख सालाना का पैकेज मिला है। 
विज्ञापन


जबकि पूरे बैच का सौ फीसदी प्लेसमेंट हो चुका है। छात्रों को न सिर्फ कंपनियों में बेहतर पैकेज मिला है बल्कि 70 फीसदी से ज्यादा को दो-तीन कंपनियों में जॉब का विकल्प भी मिला है।
विज्ञापन


सत्र 2019-20 में राजधानी में पहली बार ट्रिपल आईटी की कक्षाओं की शुरूआत हुई। वहीं पहले साल ही यहां के बीटेक के छात्रों को लेकर कंपनियों ने नौकरी ऑफर करने में काफी उत्साह दिखाया है। यहां के बीटेक फाइनल ईयर के छात्रों का कोर्स पूरा होने में अभी छह महीने का समय बाकी हैं लेकिन उन्हें कई कंपनियों में जॉब के बेहतर ऑफर मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान में बीटेक में 150 विद्यार्थियों का बैच है। इस बैच के लगभग छह विद्यार्थियों को 30 लाख तक का पैकेज ऑफर हुआ है। वहीं छात्रों को एवरेज ऑफर 17.54 लाख रुपये का मिला है। 20 फीसदी विद्यार्थियों को 28 लाख का पैकेज ऑफर हुआ है। सबसे कम पैकेज 10 लाख रुपये का है।
 

छात्र और संस्थान के अधिकारी उत्साहित

अपने शुरूआती दौर में इस अच्छी शुरूआत से विद्यार्थी व संस्थान के अधिकारी भी उत्साहित हैं। ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो. अरुण मोहन शेरी ने कहा कि अभी हमारे सामने छह महीने हैं। कुछ कंपनियों की विद्यार्थियों से बात भी चल रही है। उन्हें और बेहतर पैकेज मिल सकता है। 

उन्होंने कहा कि हमारा पूरा जोर संख्या बढ़ाने की जगह क्वालिटी शिक्षा बढ़ाने पर है। शायद यही वजह है कि हम क्वालिटी प्रोडक्ट कंपनियों को दे पा रहे हैं। राजधानी में हमारा कैंपस नए सत्र तक पूरी तरह से तैयार होगा, जिसके साथ विद्यार्थियों के लिए और अत्याधुनिक सुविधाएं बढ़ेंगी। 

ट्रिपल आईटी लखनऊ की स्थापना 2015 में हुई थी। पिछले सत्र तक यहां की कक्षाएं ट्रिपल आईटी इलाहाबाद में संचालित हो रहीं थीं। वर्तमान सत्र से शिक्षण कार्य लखनऊ परिसर में शुरू हुआ है।

इन कंपनियों में मिला ऑफर
गूगल, माइक्रोसाफ्ट, सैमसंग, लिंक्डइन, फ्लिपकार्ट, पे-टीएम, टाटा कंसल्टेंसी सर्विस, विप्रो, आर एंड डी, डायरेक्ट आई, एक्को, वन एमजी, सबरी, इंफोडेग, मेवेन हाइव, इंफो ऑब्जेक्ट, पोलस्टार, अमेरिकन एक्सप्रेस आदि।
 

कोर आईटी के क्षेत्र में सर्वाधिक मौके

संस्थान के सर्वाधिक विद्यार्थियों को कोर आईटी के क्षेत्र में जॉब मिली है। इसमें लगभग 26.4 फीसदी विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसके बाद कंसल्टेंसी क्षेत्र में 25.9 फीसदी, नेटवर्किंग में 11.8 फीसदी, फाइनेंस में 11 फीसदी, आईटी में 7.4 फीसदी, एनालिटिक्स में 7.4 फीसदी व अन्य क्षेत्रों में 10.8 फीसदी विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

गत वर्ष से बढ़ा ऑफर पैकेज
निदेशक प्रो. शेरी ने बताया कि सत्र 2018-19 के विद्यार्थियों को सर्वाधिक 28 लाख का ऑफर मिला था, जबकि इस बार यह बढ़कर 43 लाख हुआ है। गत सत्र में एवरेज पैकेज 11.37 लाख का था जो इस बार बढ़कर 17.54 लाख हुआ है। गत सत्र में मिनिमम पैकेज 5 लाख का था जो इस बार बढ़कर 10 लाख हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यह और बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed