लखनऊ। 64वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में पीएसजी पूर्वी जोन के तैराकों धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चल वैजयंती पर कब्जा किया। गोताखोरी में कानपुर जोन ने बाजी मारी और चल वैजयंती हासिल की। वॉटरपोलो में एक बार फिर पूर्वी पीएसी जोन ने श्रेष्ठता साबित की। क्रासकंट्री में प्रयागराज ने बाजी मारी। महिला वर्ग में प्रयागराज जोन के खिलाड़ी छाए रहे। प्रयागराज ने सबसे अधिक अंक हासिल करते हुए तैराकी एवं क्रासकंट्री में चल वैजयंती जीती। महानगर स्थित 35वीं बटालियन पीएसी के शहीद भगत सिंह तरणताल में आयोजित की गई प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक (पीएसी, लखनऊ अनुभाग) रीट राठोड़ चल वैजयन्ती प्रदान की। पुरुषों में मेरठ के रोहित शर्मा और लखनऊ के अवध नरेश यादव संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ तैराक बने। कानपुर के शुभम मिश्रा सर्वोच्च गोताखोर रहे। प्रयागराज जोन के आशीष पाल ने क्रासकंट्री दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर सर्वश्रेष्ठ धावक होने को गौरव हासिल किया। महिलाओं में अनामिका साहनी, वन्दना साहनी और रिया वर्मा संयुक्त रूप से सर्वोच्च तैराक चुनी गई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए रोमांचक मुकाबलों में 10 मीटर हाई बोर्ड डाइविंग में कानपुर के शुभम मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीता। 50 मीटर बैक स्ट्रोक पुरुष वर्ग में लखनऊ के अवध नरेश यादव और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में मेरठ के रोहित शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की 100 मीटर फ्री स्टाइल में वन्दना साहनी और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में मेरठ की रिया वर्मा विजेता रहीं। वाटरपोलो के फाइनल में पीएसी पूर्वी जोन ने वाराणसी जोन को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

यूपी पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी।