फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Oxygen will reach ventilators and 100 beds

Lucknow News: वेंटीलेटर व 100 बेडों तक पहुंचेगी ऑक्सीजन

Mon, 01 Jan 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Oxygen will reach ventilators and 100 beds
रायबरेली। प्राणवायु की कमी से मरीजों की मौत को रोकने के लिए जिला अस्पताल में पहले लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट को हरी झंडी मिल गई है। नए साल में 10 हजार लीटर की क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्लांट के स्थापित होने पर जिला अस्पताल में वेंटीलेटर सहित 100 बेडों तक सीधे प्राणवायु पहुंचेगी।
विज्ञापन


दो साल पहले कोरोना के कहर और ऑक्सीजन की कमी से जिले में काफी लोगों की मौतें हुई थी। इसी कहर के बाद जिला अस्पताल में हवा से ऑक्सीजन तैयार करने का प्लांट लगाकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। इस प्लांट से ऑक्सीजन को सिलेंडरों में नहीं भरा जा सकता है।
विज्ञापन

वेंटीलेटर भी नहीं चल पा रहे हैं। अब तक ऑक्सीजन की काम चलाऊ व्यवस्था चल रही थी, लेकिन शासन ने अब 10 हजार लीटर की क्षमता का एलएमओ प्लांट स्थापित कराने के लिए बजट उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से 60 लाख रुपये मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य समिति में प्रस्ताव को पास भी करवा लिया गया है। अब प्लांट स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही इस प्लांट के स्थापित होने के बाद मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी पूरी तरह से दूर हो जाएगी।
जिला अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने के साथ ही आपात स्थिति में सिलेंडरों के माध्यम से अन्य अस्पतालों को भी ऑक्सीजन पहुंचाई जा सकेगी।

सिर्फ एम्स में काम कर रहा एलएमओ प्लांट
जिले में अब तक एम्स में ही लिक्वड ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है। कोरोना के कहर के दौरान निजी ऑक्सीजन प्लांट से किसी तरह मरीजों को बचाने का प्रयास किया गया था। किसी भी सरकारी अस्पताल में एलएमओ प्लांट न होने के कारण ऑक्सीजन की बेहद कमी थी। एम्स के बाद जिला अस्पताल में एलएमओ स्थापित होने के बाद मरीजों को बड़ी सहूलियतें मिलेंगी।

एलएमओ प्लांट के लिए जिला स्वास्थ्य समिति में प्रस्ताव पास हो चुका है। 60 लाख से प्लांट तैयार होगा। अन्य उपकरण शासन से सीधे उपलब्ध कराए जाएंगे। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कराया जाएगा।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed