फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Oxygen Hospital found guilty in child death case investigation

Lucknow News: ऑक्सीजन हॉस्पिटल बच्चे की मौत मामले की जांच में दोषी मिला

Tue, 02 Dec 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Oxygen Hospital found guilty in child death case investigation
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित ऑक्सीजन हॉस्पिटल में बच्चे की मौत मामले की जांच सोमवार को पूरी हो गई। जांच रिपोर्ट में अस्पताल दोषी मिला है। कमेटी का कहना है कि बच्चे का इलाज कुशल विशेषज्ञ ने नहीं किया था। सीएमओ का कहना है कि लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही पुलिस को भी जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


ठाकुरगंज के मुफ्तीगंज निवासी जियान (3) की ऑक्सीजन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 21 जुलाई को मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच पहले अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने की थी। नोटिस जारी कर डॉक्टर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया, मगर डॉक्टर बीमारी का बहाना बताकर गायब हो गया था। दो माह के इंतजार के बाद अपर निदेशक ने सीएमओ को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस से अस्पताल को पांच बार 23 जुलाई, 25 जुलाई, 14 व 17 अक्तूबर व 14 नवंबर को नोटिस जारी किए गए। इसके बावजूद बयान दर्ज कराने और साक्ष्य देने के लिए न डॉक्टर और न ही अस्पताल संचालक कमेटी के सामने पेश हुए। अब कमेटी ने अपनी जांच में अस्पताल को दोषी करार दिया है। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि बच्चे का इलाज कुशल विशेषज्ञ ने नहीं किया था। इलाज में हुई लापरवाही से बच्चे की जान चली गई। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि कमेटी ने अस्पताल को दोषी पाया है। पूरी रिपोर्ट पुलिस को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed