फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Oxygen gas reached Lucknow from 10 containers, Oxygen Express covered 975 kg distance in 19:48 hours

10 कंटेनर लखनऊ पहुंची ऑक्सीजन गैस, ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने 19:48 घंटे में तय की 975 किलो दूरी

Tue, 04 May 2021 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 04 May 2021 07:54 PM IST
सार

उत्तर रेलवे ऑक्सीजन गैस को पहुंचाने में जी जान से टूटा हुआ है। मंगलवार को लगभग 117 मीट्रिक टन ऑक्सीजन गैस लखनऊ पहुंची, जिसमें 10 कंटेनर ऑक्सीजन गैस टाटानगर की शामिल थी।

विज्ञापन
Oxygen gas reached Lucknow from 10 containers, Oxygen Express covered 975 kg distance in 19:48 hours
ऑक्सीजन एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे ऑक्सीजन गैस को पहुंचाने में जी जान से टूटा हुआ है। मंगलवार को लगभग 117 मीट्रिक टन ऑक्सीजन गैस लखनऊ पहुंची, जिसमें 10 कंटेनर ऑक्सीजन गैस टाटानगर की शामिल थी। मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी के अनुसार टाटानगर से चले दस भरे कंटेनर से 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आई है। 

विज्ञापन


कंटेनर से जल्द ऑक्सीजन सप्लाई कराने के लिए मंडल रेल प्रबंधक और शासन के अफसरों की निगरानी में चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑक्सीजन को दूसरे टैंकर में रीफिल करके लखनऊ के प्लांट में सप्लाई भेजा गया।  टाटानगर से जीवन रक्षक एक्सप्रेस से 10 कंटेनर से 79.13 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के रैक को भी टाटानगर से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लखनऊ लाया गया। 
विज्ञापन


वहीं बोकारो के अलावा अन्य प्लांट से भी ऑक्सीजन लखनऊ लाए जाने की तैयारी है। जिससे अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। टाटानगर से ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने 975 किमी की दूरी  19:48 घंटे में तय की। इस एक्सप्रेस ने 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ लगाई। बोकारो प्लांट से तीन टैंकर से 38.54 मीट्रिक टन और ऑक्सीजन मंगलवार को लखनऊ आई। दोनों ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन से 117.67 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति लखनऊ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed