फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   oxygen cylinder's nozzle burst in paediatric unit of kgmu

केजीएमयू के बाल रोग विभाग में ऑक्सीजन सिलेंडर का नोजल फटा, बच्चों को गोद में लेकर भागीं महिलाएं

Mon, 11 Dec 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Dec 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
oxygen cylinder's nozzle burst in paediatric unit of kgmu

केजीएमयू के बाल रोग विभाग में रविवार को अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर का नोजल फटने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। तीमारदार वहां भर्ती अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चितिंत हो गए। बड़ी मुश्किल से गैस के रिसाव को रोका जा सका।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस एन शंखवार ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर का नोजल पाइप से ही रिसाव हुआ था, जिसे जल्द ही काबू पा लिया गया था। गैस सिलेंडर से रिसाव होने पर महिला तीमारदार सहम गईं थीं। वे बच्चों को बेड से उठाकर ले जाने लगीं। इसी बीच नर्स व डॉक्टरों ने उन्हें रोक लिया। महिला तीमारदारों का कहना था रिसाव तेज आवाज संग हुआ था।

विज्ञापन

245 बाल रोगी भर्ती हैं

oxygen cylinder's nozzle burst in paediatric unit of kgmu
प्रतीकात्मक फोटो

केजीएमयू के बाल रोग विभाग में करीब ढाई सौ बेड है। इनमें एनआईसीयू में 50 और पीआईसीयू के 24 बेड शामिल हैं। अधिकतर सभी बेड फुल रहते हैं। ऐसे में एक-एक बेड पर दो-दो बच्चों को लिटाकर उनका इलाज किया जाता है। जिस वक्त गैस का रिसाव हुआ वहां पर करीब पौने तीन सौ बच्चे भर्ती थे। हालांकि नोजल समय पर बंद कर दिया गया, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

...तो क्या नहीं होती ऑक्सीजन सिलेंडरों की देखरेख
सूत्रों का कहना है कि रविवार को ऑक्सीजन के सिलेंडर में नोजल सही से फिट नहीं था। बड़ा सवाल यह है कि जिस सिलेंडर को लोगों की जिंदगी बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, उसके रखरखाव में ये लापरवाही किस स्तर पर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed