{"_id":"60b7e2cb8ebc3ea9f302ade5","slug":"oxygen-bed-numbers-will-increase-in-kgmu-before-third-wave-lko-city-news-lko5807157185","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में बढ़ेंगे ऑक्सीजन वाले बेड, तीसरी लहर की आशंका के बीच संस्थान ने शुरू की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में बढ़ेंगे ऑक्सीजन वाले बेड, तीसरी लहर की आशंका के बीच संस्थान ने शुरू की तैयारियां
विज्ञापन
लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर से पहले केजीएमयू अपने यहां सभी बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। इस समय संस्थान में 3409 बेड चालू हालत में हैं, जिनमें से 2500 पर ही ऑक्सीजन की उपलब्धता है। ऐसे में सभी बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। केजीएमयू राजधानी के उन चुनिंदा चिकित्सा संस्थानों में है, जहां लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगा है। हालांकि, इसके बावजूद यहां सभी बेड पर ऑक्सीजन की उपलब्धता नहीं है। संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अब इसकी तैयारियां तेज की गई हैं। सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार का कहना है कि संस्थान में लगे लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट में 70 घंटे का बैकअप रहता है। तीसरी लहर से पहले सभी बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी।
100 बेड का पीआईसीयू भी होगा तैयार
तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने के बारे में भले ही वैज्ञानिक एकमत न हों, पर केजीएमयू कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। संस्थान ने अपने यहां सौ बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सितंबर से पहले यह चालू हालत में होगा।
350 कोविड बेड दूसरी लहर में हुए तैयार
सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार ने बताया कि दूसरी लहर के दौरान संस्थान में कोविड के 350 अतिरिक्त बेड शुरू किए गए। इस समय कोविड के 988 बेड हैं। ये पूरे प्रदेश में किसी भी अस्पताल के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं।