फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   oxegen

सांसद सोनिया गांधी ने भेजे पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, जरूरतमंदों को होगा फायदा

Wed, 26 May 2021 08:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
oxegen
रायबरेली। सांसद सोनिया गांधी ने बुधवार को पांच बड़े ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जिला कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराए। सांसद की ओर से पहले भी घर में इलाज करा रहे कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर पांच कंसंट्रेटर भेजे गए थे।
विज्ञापन

अब कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में 10 कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं, जो कि मरीजों को जरूरत पर दिए जाते हैं। सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने जिला संगठन को इसकी जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को ब्लैक फंगस के प्रति किया जागरूक
रायबरेली। व्यंग्यकार पंकज प्रसून की ‘आओ गांव बचाएं’ मुहिम जारी है। इसके तहत बुधवार को सतांव ब्लॉक क्षेत्र के लोहड़ा स्थित कोविड केयर एंड हेल्प सेंटर में आडियो कॉलिंग के जरिए डॉ. दीनानाथ पटेल की ग्रामीणों से बातचीत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पटेल ने ब्लैक फंगस के बारे में ग्रामीणों को बताते हुए कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। यह कोई नई बीमारी नहीं है। सड़े हुए गोबर, प्याज, सब्जियों और मिठाइयों के ऊपर काली परत के रूप में इसे देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जिनकी इम्युनिटी बहुत कमजोर है। खासतौर पर जिन्हें डायबिटीज बहुत ज्यादा है, कैंसर के मरीज हैं या फिर इम्यून सिस्टम कमजोर हैं, उनमें यह फंगल इंफैक्शन पाया जाता है। यह सामान्य तौर पर हमारे आसपास ही रहता है।
हमारे पास इम्युनिटी का एक कवच होता है, जिससे यह हमारे ऊपर असर नहीं डालती है। जब इम्युनिटी कम होती है तो यह हमला करता है। यह अफवाह है कि यह छूत की बीमारी है, जबकि ऐसा नहीं है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती है।

अभियान के कोऑर्डिनेटर नीरज शुक्ल ने मुहिम से जुड़ने के लिए डॉ. पटेल का आभार जताया। पंकज प्रसून ने बताया कि उनके सातों सेंटर पर मरीजों का आना जारी है। ज्यादातर खांसी व जुकाम के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed