{"_id":"6162f01f8ebc3e05ee784d5e","slug":"owaisi-s-taunt-on-cm-yogi-would-have-got-bulldozers-if-he-had-been-a-muslim-instead-of-a-minister-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी का सीएम पर तंज : मंत्री के बेटे की जगह मुसलमान होता तो बुलडोजर चलवा देते योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी का सीएम पर तंज : मंत्री के बेटे की जगह मुसलमान होता तो बुलडोजर चलवा देते योगी
Sun, 10 Oct 2021 07:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Oct 2021 07:23 PM IST
सार
ओवैसी ने कहा कि वह मुसलमानों के नाम पर राजनीति करते हैं और उनसे ही भेदभाव भी रखते हैं। यहीं से विधायक रहे मुसलमान आरिफ अनवर हाशमी जो कि जेल में हैं। अखिलेश उनके ऊपर हो रहे जुर्म के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
बलरामपुर में सम्मेलन को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर कांड में यदि केंद्रीय मंत्री के बेटे के अलावा कोई मुसलमान दोषी होता तो योगी उसके घर पर बुलडोजर चलवा देते। अखिलेश यादव को मुसलमानों की कोई फिक्र नहीं है उन्हें केवल मुसलमानों का वोट चाहिए। यह बातें रविवार को किसान इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर के मैदान में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शोषित व वंचित समाज सम्मेलन में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मनकापुर से सादुल्लहनगर आने वाली सड़क में पांच हजार गड्डे हैं। योगी राज में सड़कों की यही हकीकत है। उतरौला विधान सभा में 45 फीसदी लोग निरक्षर हैं। हमने यहां से पढ़े लिखे आई सर्जन डॉ. अब्दुल मन्नान को टिकट दिया है ताकि लोग शिक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। लखीमपुर में पांच किसानों को गाड़ी से रौंदने वाले केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्रा को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इनकी जगह यदि कोई मुसलमान दोषी होता तो योगी अब तक उसके घर पर बुलडोजर चलवा देते। गोरखपुर में पुलिस के द्वारा मारे गए मनीष गुप्ता के घर अखिलेश यादव 21 लाख देते हैं। वहीं उन्नाव में पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए सब्जी विक्रेता फैसल के घर अखिलेश यादव गए ही नहीं।
विज्ञापन
वह मुसलमानों के नाम पर राजनीति करते हैं और उनसे ही भेदभाव भी रखते हैं। यहीं से विधायक रहे मुसलमान आरिफ अनवर हाशमी जो कि जेल में हैं। अखिलेश उनके ऊपर हो रहे जुर्म के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने मुसलमानों से एआईएमआईएम के साथ एकजुट होने की अपील की। जनसभा को राष्ट्रीय प्रवक्ता शौकत अली, इसरार अहमद, सलमान मलिक, राम नेवास शुक्ला, इरफान पठान व शाइस्ता जबी ने भी संबोधित कर विपक्ष पर करारा हमला बोला। मौके पर जिलाध्यक्ष नुरुद्दीन, इरफान खान, शफीक शोला, आजम बेग, दानिश, फराज, सलमान, रहमान व कलीम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन