फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Overloaded pickup overturns on e-rickshaw, seven injured

Lucknow News: ई रिक्शा पर पलटा ओवरलोड पिकअप, सात घायल

Tue, 20 Jan 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Overloaded pickup overturns on e-rickshaw, seven injured
मलिहाबाद। मलिहाबाद चौराहे के पास सोमवार सुबह ओवरलोड पिकअप पास से निकल रहे ई रिक्शे पर पलट गया। प्लाईवुड के नीचे दबने से ई रिक्शा चालक व छह सवारियां घायल हो गईं। इनमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे संडीला की ओर से प्लाईवुड लदा पिकअप आ रहा था। ओवरलोड होने से यह मलिहाबाद चौराहे के पास अनियंत्रित होकर लखनऊ की ओर से आ रहे ई रिक्शे पर पलट गया। हादसे से अफरातफरी मच गई। आनन-फानन लोगों ने पिकअप को सीधा कर प्लाईवुड के नीचे दबे ई रिक्शा चालक मलिहाबाद के श्याम किशोर, सवारियों शाहबुद्दीन, अशर्फी लाल, दानिश अली, हसनगंज की खुशबू, उनके बेटे उमर व नूरजहां को बाहर निकाला।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां खुशबू और अशर्फी लाल की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी घायलों के परिजन को दे दी गई है। पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed