फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Overhead power lines obstructing the green corridor will be removed

Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर में रोड़ा बनी ओवरहेड बिजली लाइनें हटेंगी

Mon, 17 Mar 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Overhead power lines obstructing the green corridor will be removed
लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर के विकास में गोमती नदी बंधा रोड पर टीकाराम दास मंदिर से लेकर हनुमान सेतु मंदिर के बीच रोड़ा बनी हाईटेंशन और लो-टेंशन की ओवरहेड बिजली लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। इनमें दो 11000 वोल्ट समेत लो-टेंशन लाइनों को भूमिगत किया जाएगा।
विज्ञापन




लेसा की ओर से एलडीए को लाइन शिफ्ट करने का एस्टीमेट दे दिया गया है। लाइनों को शिफ्ट करने का काम जब शुरू होगा, तब करीब 2000 उपभोक्ताओं को अलग-अलग समय में बिजली संकट झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन


एसडीओ संतोष कुमार विश्वकर्मा और जेई दिवाकर के मुताबिक, 11000 वोल्ट के खाटू श्याम व मिनी स्टेडियम फीडर की ओवरहेड लाइन को हटाकर भूमिगत केबल बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 ट्रांसफार्मर की जगह बदलेगी

गोमती नदी बंधा रोड पर हनुमान सेतु मंदिर से निशातगंज पुल के बीच 10 जगह पर लगे 250 और 400 केवीए के 10 ट्रांसफार्मरों की जगह बदलेगी। इन्हें दूसरे स्थान पर स्थापित किया जाएगा। सभी ट्रांसफार्मर ग्रीन कॉरिडोर के बीच में आ रहे हैं। 250 केवीए के ट्रांसफार्मर बंद होने से 100 और 400 केवीए से 250 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति में दिक्कत आएगी।


गोमती नदी बंधा हनुमान सेतु से निशातगंज चौराहे तक की ग्रीन कॉरिडोर के दायरे में आने वाली ओवरहेड बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने का एलडीए को एस्टीमेट दिया जा चुका है। ये लाइनें एलडीए खुद शिफ्ट करेगा या लेसा से कराएगा, यह फैसला नहीं हुआ है।



- आशीष सिन्हा, अधीक्षण अभियंता, निर्माण सर्किल जानकीपुरम जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed