फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Over 500 birth and death certificates stuck due to server failure

Lucknow News: सर्वर ठप होने से 500 से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अटके

Sat, 28 Feb 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Over 500 birth and death certificates stuck due to server failure
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। शहर के अस्पतालों में बृहस्पतिवार को जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बन सके। परिजन अस्पताल गए, मगर उन्हें निराश लौटना पड़ा। जन्म-मृत्यु पंजीकरण का सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल का सर्वर ठप होने से यह समस्या हुई। कई अस्पतालों ने काउंटर पर सर्वर न होने की बात कहकर नोटिस चस्पा करा दिया। इससे 500 से अधिक जन्म व मृत्यु का पंजीकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

शहर में जच्चा-बच्चा केंद्रों, महिला अस्पतालों और पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया, बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, बीआरडी महानगर, राम सागर मिश्र समेत अन्य अस्पतालों से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होते हैं। नगर निगम भी यह प्रमाण पत्र जारी करता है। हर जगह मिलाकर रोजाना 500 से अधिक प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। वीरागंना अवंतीबाई महिला अस्पताल (डफरिन) में पहुंचे मनोज ने बताया कि वह अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने सुबह 11 बजे आए थे। करीब एक घंटे तक रुके रहे, मगर पोर्टल न चलने से जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन सका। काउंटर पर अफसरों ने नोटिस चस्पा कर दिया कि पोर्टल न चलने से जन्म प्रमाणपत्र आज नहीं बन पाएंगे। कर्मचारियों ने दोपहर के बाद अफसरों से सीआरएस पोर्टल में आ रही गड़बड़ी की शिकायत की। डफरिन की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि पोर्टल में गड़बड़ी की वजह से प्रमाण पत्र नहीं जारी किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed