फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Over 100 patients underwent bone examinations at the free camp.

Lucknow News: निशुल्क शिविर में 100 से अधिक मरीजों की हड्डियों की हुई जांच

Fri, 10 Jul 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Over 100 patients underwent bone examinations at the free camp.
लखनऊ। इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन (आईएसएसपी) के स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की पेन मेडिसिन ओपीडी में निशुल्क बीएमडी (डेक्सा स्कैन) जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों की हड्डियों की मजबूती की जांच की गई। बीएमडी-डेक्सा स्कैन के जरिए हड्डियों की घनत्व का पता लगाया जाता है।
विज्ञापन


आईएसएसपी के मानद राष्ट्रीय सचिव प्रो. डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मरीज www.issp-pain.org पर जाकर अपने शहर के पेन फिजिशियन की जानकारी ले सकते हैं। पेन मेडिसिन यूनिट की प्रभारी प्रो. डॉ. शिवानी रस्तोगी ने बताया कि लोहिया संस्थान की एमआईपीएसआई लैब देश की अग्रणी केंद्रों में शामिल है। यहां कमर व रीढ़ के दर्द, स्लिप डिस्क, घुटने का दर्द, कैंसर दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस सहित कई प्रकार के पुराने दर्द का बिना बड़े ऑपरेशन के आधुनिक तकनीकों से उपचार किया जा रहा है। आयोजन में बायोएलीट लाइफ साइंसेज ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed