{"_id":"595def4d4f1c1bb4608b48ce","slug":"outsourcing-website-will-be-filled-through-sewayojan-portal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेवायोजन के पोर्टल से ही करनी होंगी आउटसोर्सिंग की नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवायोजन के पोर्टल से ही करनी होंगी आउटसोर्सिंग की नियुक्तियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
web portal
सरकारी और अर्द्धसरकारी विभागों की आउटसोर्सिंग भर्तियों की सूचना अब सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर देना अनिवार्य होगा।
सरकारी और अर्द्धसरकारी विभागों की आउटसोर्सिंग भर्तियों की सूचना अब सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर देना अनिवार्य होगा। रिक्तियों की सूचना पोर्टल पर देने के साथ ही पंजीकृत अभ्यर्थियों में से ही नियुक्तियां करनी होंगी।
नियुक्ति से पहले ईमेल और एसएमएस से पंजीकृत अभ्यर्थियों को इसकी सूचना भी भेजनी होगी। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश जारी किया है।
बेरोजगारों को विभिन्न सरकारी विभागों की नौकरियों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग ने वेबसाइट www.sewayojan.up.nic.in की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर सभी विभागों की भर्तियों की सूचना अपलोड की जाती हैं।

Trending Videos
अभ्यर्थियों के हित में लिया गया फैसला
job
- फोटो : हफिंगटन पोस्ट
पिछले कुछ समय से सरकारी विभागों में सीधी भर्तियों के बजाय आउटसोर्सिंग से भर्तियों का चलन बढ़ गया है। देखने में आया है कि आउटसोर्सिंग एजेंसियां बिना किसी विज्ञापन के अपने स्तर से ही भर्तियां कर लेती हैं।
इससे विभागों को योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल पाते। योग्य अभ्यर्थियों को नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसे देखते हुए मुख्य सचिव ने आउटसोर्सिंग की भर्तियों को भी इस दायरे में ला दिया है। अब सरकारी और अर्द्धसरकारी विभागों की आउसोर्सिंग भर्तियां सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर डालनी होंगी।
इस पोर्टल पर लाखों की संख्या में बेराजगार पंजीकृत हैं। इनमें हर वर्ग के बेरोजगार हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता को ध्यान में रखकर अलग-अलग पदों पर उन्हें भर्ती किया जा सकता है।