फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Outsourcing employees stage protest at KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 01 Mar 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Outsourcing employees stage protest at KGMU
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू के संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ ने शनिवार को ओपीडी भवन के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी पीजीआई और लोहिया संस्थान की तरह प्रतिवर्ष पांच प्रतिशत का इंक्रीमेन्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल ने कहा कि केजीएमयू में वेतन इंक्रीमेंट लागू नहीं है। साथ ही केजीएमयू में वेतन वृद्धि भी लागू न होने से कर्मचारी परेशान हैं। केजीएमयू में मरीजों को उच्च गुणवत्ता पूर्ण इलाज प्रदान किये जाने में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की प्रतिबद्धता प्रत्येक अवसरों पर अभूतपूर्व रही है। कर्मचारियों ने सुनवाई न होने पर होली के बाद आंदोलन की बात कही है। इस मौके पर संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, सतीश चौहान मनोज सिंह, बसंत, विनोद कश्यप, अजय, विकास, सुभाष, उमेश, आराधना, काजल, रंजना, राहुल, शैलेन्द्र, संदीप, गीतेश, सचिन, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed