{"_id":"62c73d7fcb98ac2e9e221ab2","slug":"outsiders-will-have-to-pay-to-walk-in-bbau-campus-lucknow-news-lko638612247","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू: कैंपस में वॉक के लिए बाहरियों को देना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू: कैंपस में वॉक के लिए बाहरियों को देना होगा शुल्क
विज्ञापन
बीबीएयू कैंपस में वॉक के लिए बाहरियों को देना होगा शुल्क। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में अब सुबह-शाम भ्रमण करने आने वाले बाहरियों को इसके लिए शुल्क देना होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए 300 रुपये मासिक व 3000 रुपये वार्षिक राशि निर्धारित की है।
प्रॉक्टर की ओर से जारी एक सूचना में कहा गया है कि विवि परिसर में बाहरी व्यक्ति सुबह-शाम भ्रमण के लिए आते हैं। इसके लिए उक्त शुल्क निर्धारित किया गया है।
यह शुल्क विवि के खाते में जमा किया जाएगा। इसकी रसीद प्रॉक्टर कार्यालय में जमा करने के बाद पास मिलेगा। परिसर में भ्रमण के समय इसे साथ रखना होगा। यही नहीं, परिसर में अनुशासन भी बनाए रखना होगा।
उपरोक्त का अनुपालन न करने पर बाहरी व्यक्तियों का सुबह-शाम कैंपस में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
हालांकि, विवि प्रशासन का यह निर्णय कैंपस में चर्चा का विषय रहा कि इस तरह तो काफी बाहरी कैंपस में आएंगे और उनसे विवि का अनुशासन प्रभावित हो सकता है।
बता दें कि पूर्व में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब मारपीट आदि में बाहरी लिप्त मिले हैं। वहीं, छात्र-छात्राओं को भी दिक्कत हो सकती है।
बीबीएयू : पीएचडी प्रवेश को लेकर फिर हुई शिकायत
बीबीएयू में पीएचडी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। छात्रों ने कहा कि विभाग ने विवि की प्रवेश नीति का उल्लंघन किया है। उसने बिना अप्रूवल के रिजल्ट जारी करके दाखिले ले लिए। छात्रों ने बताया कि विभाग में 16 जून को इसका इंटरव्यू करवाया गया और उसी दिन शाम को रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया। अगले दिन से चयनित छात्रों से फीस भी जमा करवा ली गई, जबकि नियमानुसार इंटरव्यू में दिए गए नंबर का रिजल्ट पहले डीन एकेडमिक्स से अप्रूव होता है फिर दाखिले किए जाते हैं। वहीं, इसी विभाग के एक छात्र ने प्रवेश में पक्षपात को लेकर न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया है।